Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अपूर्वी चंदेला बनीं दुनिया की नंबर एक निशानेबाज, ट्विटर के जरिए जाहिर की खुशी

नई दिल्ली। शूटर अपूर्वी चंदेला(Apurvi Chandela) मंगलवार को आईएसएसएफ वर्ल्ड रैंकिंग(ISSF World Ranking) में 10 मीटर एयर राइफल में 1,926 रैंकिंग अंकों के साथ दुनिया की नंबर एक निशानेबाज बन गई हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने पर अपूर्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "आज दुनिया का नंबर एक स्थान हासिल कर अपने निशानेबाजी करियर में उपलब्धि को छू लिया।" चंदेला के बाद दूसरे नंबर पर भी भारत की ही अंजुम मौदगिल हैं, जिनके अंजुम के 1695 अंक हैं।

उन्होंने इस साल फरवरी में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में 252.9 वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। चंदेला उन 6 भारतीय निशानेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने टोक्यो गेम्स के लिए ओलंपिक कोटा हासिल किया है। 2018 एशियन गेम्स में अपूर्वी ने 10 मीटर मिक्स्ड राइफल इवेंट में ब्रांज मेडल हासिल किया था। हाल ही में अपूर्वी बीजिंग में आयोजित आईएसएसफ वर्ल्ड कप में मेडल जीतने से चूक गई थी। वह 207.8 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही थी।

मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल महिला वर्ग में दुनिया की 10वें नंबर की निशानेबाज हैं। पुरुषों में दिव्यांश सिंह पंवार बीजिंग में विश्व कप प्रदर्शन के बूते 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में दुनिया के चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। बीजिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिषेक वर्मा 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गये। भारत के युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी की रैंकिंग छह है। भारत के प्रतिभाशाली युवा निशानेबाज आशीष भानवाला 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल वर्ग में 10वें स्थान पर हैं।

Story first published: Wednesday, May 1, 2019, 17:30 [IST]
Other articles published on May 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+