For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा बोले- मेरी वो उम्र नहीं जो अपनी आलोचना सुनकर बुरा रिएक्शन दूं

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के 'हिटमैन' रोहित शर्मा अपने शांत स्वभाव के कारण भी जाने जाते हैं। अगर उनके खेल पर सवाल उठते हैं तो वो फिर बोलकर नहीं बल्कि मैदान पर बल्ला गरजाते हुए जवाब देते हैं। रोहित फिलहाल आराम कर रहे हैं। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ जारी तीन टी20 मैचों की सीरीज में शामिल नहीं किया गया है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे। रोहित ने पीटीआई से अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ बातें की। उन्होंने बताया कि वो आलोचना सुनने पर भी ज्यादा गंभीर नहीं होते।

पहले वाला रोहित नहीं रहा

पहले वाला रोहित नहीं रहा

रोहित ने कहा, "मैं क्या सोचता हूं, इस मामले में एक अलग रोहित हूं। मैं परिवार के कारण अपने जीवन में इतने महान स्थान पर हूं कि मेरे पास मेरी पत्नी (रितिका) और बेटी (समैरा) है। मैं दूसरों के बारे में चिंतित नहीं हूं। मैं उस उम्र को पार कर गया हूं कि किसी के मेरे बारे में अच्छा या बुरा कहने पर रिएक्शन दूं। स्पष्ट रूप से कहूं तो अब ये और मायने नहीं रखता। अब मैं पहले वाला रोहित नहीं रहा। पत्नी रितिका और बेटी समायरा के चलते सोच में काफी बदलाव हुआ। "

परिवार अहम हिस्सा

परिवार अहम हिस्सा

इंग्लैंड में हुए विश्व कप दाैरान भारतीय खिलाड़ियों की वहां परिवार के साथ ज्यादा समय तक रहने पर जमकर आलोचना हुई थी। इसपर रोहित ने कहा, "परिवार हमें सपोर्ट करने के लिए आए थे। उनके बारे में जब कहा जा रहा था तो इसकी जानकारी मुझे दोस्तों से मिली। यकीन करें कि मैं यह सुनकर हंस रहा था। आप मेरे बारे में बात करें, लेकिन परिवार को बीच में नहीं ला सकते। मुझे लगता है उस समय विराट कोहली ने भी ऐसा ही महसूस किया होगा, क्योंकि परिवार हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा होता है।"

गलतियों पर सोचना किया बंद

गलतियों पर सोचना किया बंद

रोहित का कहना है कि उन्होंने अपनी गलतियों पर सोचना बंद कर दिया, क्योंकि ऐसे में आदमी अधिक दबाव में आता है। उन्होंने अपना टेस्ट करियर पिछले साल से बेहतर करना शुरू किया। इसपर उन्होंने कहा, ''मैंने काफी पहले टेस्ट मैचों के बारे में सोचना छोड़ दिया है। पहले मैं अपनी गलतियों पर काफी सोचता था। मैंने ये शॉट क्यों खेला? मैं क्यों गलत शॉट खेलकर आउट हुआ? हर पारी के बाद वीडियो एनालिस्ट के पास जाता, उसके साथ बैठकर वीडियो देखता और अधिक परेशान हो जाता था। असल में मैं जो कर रहा था, वह सही नहीं था। 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले मैंने खुद से कहा कि जो होना है, वह होगा। मैं अपनी तकनीक के बारे में नहीं सोचूंगा।''

Story first published: Tuesday, January 7, 2020, 12:57 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+