For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

No Smoking के लिए सहवाग ने किया Funny Tweet, जिसने भी पढ़ा हंस पड़ा

नई दिल्ली। अपने चौके-छक्कों से मैदान पर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद करने वाले वीरेंद्र सहवाग इन दिनों ट्विटर पर काफी सक्रिय है, वो ट्विटर पर जिस तरह से शब्दों की बैटिंग करते हैं, उसे देख हर इंसान मुस्कुरा उठता है। कहना गलत ना होगा कि वीरू ट्विटर पर भी शेर हैं। अपने ताजा tweet में उन्होंने एक गूढ़ बात मजाकिया लहजे में कही है। उन्होंने लोगों से 'नो स्मोकिंग' की अपील की है और 'धूम्रपान' से होने वाले नुकसान को बताया है लेकिन इसके लिए उन्होंने एक फनी तस्वीर का सहारा लिया है।

सहवाग ने पोस्ट की फनी तस्वीर

पूर्व क्रिकेटर ने लोगों को 'अनुशासन लेवल' का पाठ पढ़ाते हुए एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, जो काफी अजीब और फनी है। दरअसल, सहवाग द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ बैठा दिख रहा है और उसने सिर को पिंजरे की तरह की किसी यंत्र से ढंक रखा है। तस्वीर के नीचे लिखा है कि इस इंसान ने सिगरेट छोड़ने की कोशिश में अपना सिर पिंजरे में बंद कर दिया है। उसकी बीवी के पास पिंजरे के ताले की चाबी है, वह इसे केवल भोजन के दौरान ही खोलती है।

अनुशासन लेवल! कुछ भी करना पड़ जाए लेकिन No Smoking

सहवाग ने यह तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि अनुशासन लेवल! कुछ भी करना पड़ जाए, लेकिन स्मोकिंग को 'नो' कहो क्योंकि आप एक इंसान हो टैम्पो नहीं। सहवाग का ये पोस्ट बहुत ही दिलचस्प है।

Story first published: Sunday, February 18, 2018, 17:41 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+