For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

किया सुपर लीग में स्मृति मंधाना ने फिर मचाया धमाल, बनाए कुछ खास रिकॉर्ड


नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना का जलवा जारी है। किया सुपर लीग में पहली बार खेल रही स्मृति मंधाना ने अपने तूफानी अंदाज को बरकरार रखते हुए एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया और अपनी आतिशी पारी की बदौलत टीम को जीत दिलाई। स्मृति मंधाना के अर्धशतक की बदौलत वेस्टर्न स्टॉर्म ने अपने छठे मैच में यॉर्कशायर डायमंड्स के खिलाफ जीत दर्ज की। मंधाना ने 36 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के भी शामिल थे। मंधाना की इस पारी के दम पर उनकी टीम ने यॉर्कशायर से मिले 173 रनों के बड़े लक्ष्य को 19.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

स्मृति ने इस सीरीज में अपने प्रदर्शन से सभी को चकित कर दिया है। स्मृति फिलहाल लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली, सबसे बड़ी पारी खेलने वाले, सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत, सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट, सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाली खिलाड़ी बनी हुई हैं। स्मृति मंधाना ने लीग की अपनी छह पारियों में 48, 37, 52*, 43*, 102 और 56 रनों की पारियां खेली हैं। इस सीरीज में उन्होंने 85 के धमाकेदार औसत से 338 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 184 का है और इसी लीग में वह अपना पहला शतक भी जड़ चुकी हैं। स्मृति मंधाना ने टूर्नामेंट में कुल 19 छक्के लगा दिए हैं जो इस टूर्नामेंट के ही नहीं बल्कि लीग के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं।

Story first published: Monday, August 6, 2018, 16:09 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+