For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

स्मृति मंधाना ने कहा- महिला IPL का समय आ गया है, मुंबई इंडियंस से खेलने की जताई इच्छा

नई दिल्लीः भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना का मानना है कि यह पुरुषों की तरह अब भारतीय महिला क्रिकेटरों के लिए भी आईपीएल कराने का समय आ चुका है ताकि एक मजबूत महिला क्रिकेट टीम बनाई जा सके।

BCCI ने एक वूमने T20 चैलेंज शुरू किया है, जिसमें आईपीएल के बीच में खेली जाने वाली एक छोटी तीन-टीम लीग शामिल होती है। इन लीग में भारतीय महिला क्रिकेटरों के साथ दुनिया की बाकी खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। तीन टीमें सुपरनोवा, वेलोसिटी और ट्रिलब्लाजर्स हैं, जिसमें मंधाना ट्रिलब्लाजर्स की कप्तानी कर रही हैं।

स्मृति मंधाना ने उदाहरण दिया कि कैसे इंडियन प्रीमियर लीग ने भारतीय पुरुषों की टीम को युवा प्रतिभाओं से युक्त एक अद्भुत मजबूत बेंच दिया है। मंधाना का मानना है कि महिलाओं की टी 20 लीग भी एक मजबूत टीम बनाने और युवाओं को ताकत देने में ऐसे ही मदद करेगी।

स्मृति मंधाना ने एक पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा, "हां अगर आप देखें तो पिछले 3 या 4 साल में जिस तरह की परफॉर्मेंस हुई है वह अच्छी है। भारतीय महिला टीम की औसत उम्र 23 से 24 साल है इसका मतलब यह है कि यहां पर काफी सारी युवा खिलाड़ी हैं। ऐसे में लीग इन युवाओं को निश्चित तौर पर आत्मविश्वास देगी। हमने पुरुषों के क्रिकेट में देखा है कि डेब्यू करने वाले खिलाड़ी भी 145 या 150 किलोमीटर प्रति घंटा की गति का आसानी से सामना कर रहे हैं। आप उनके चेहरे पर किसी भी तरह की नर्वसनेस नहीं देख सकते हैं। इसमें आईपीएल में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यह यह महिला क्रिकेट की भी मदद करेगा।"

मंधाना आगे कहती हैं कि अगर आप वाकई में एक मजबूत भारतीय महिला टीम चाहते हैं तो यह महिला लीग शुरू करने का सही समय है। इसके अलावा स्मृति मंधाना ने यह भी बताया कि वह किस टीम से खेलना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा कि अगर महिला T20 आईपीएल की तरह शुरू होती है तो वह मुंबई इंडियंस जैसी टीम से खेलना पसंद करेंगी क्योंकि वह महाराष्ट्र से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि वे कहती हैं कि सभी टीमें बहुत अच्छी हैं और खिलाड़ियों को बहुत ही अच्छे से रखती हैं और किसी भी खिलाड़ी के डेवलपमेंट में हर टीम अहम है।

Story first published: Thursday, April 8, 2021, 8:43 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+