नई दिल्ली। इंग्लैंड में चल रही वुमंस क्रिकेट सुपर लीग में टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बार फिर धमाकेदार पारी खेली है। रविवार को स्मृति मंधाना ने टी-20 मुकाबले में महिला टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मंधाना ने इंग्लैंड की वुमंस क्रिकेट सुपर लीग में सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन की बराबरी कर ली है। सोफी डिवाइन ने 2005 में भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 18 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ा था।
July 2017: Opponents at #WWC17
— ICC (@ICC) July 23, 2018
July 2018: Match-winning partners for @WesternStormKSL! 💥
Look what happened when @Heatherknight55 and @mandhana_smriti combined!
👉 https://t.co/SMVtXNamfX pic.twitter.com/QtVg1Jd27i
बीसीसीआई वुमन ने स्मृति मंधाना को इस उपलब्धि पर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बधाई दी है। इसे Kia Super League की पहली और सबसे तेज फिफ्टी बताया है। स्मृति मंधाना इंडियन वुमन क्रिकेट टीम की धुरंधर बल्लेबाज हैं. फिलहाल वे किया सुपर लीग में KIA सुपर लीग में खेल रही हैं। मंधाना KIA की वेस्टर्न स्ट्रोम की टीम की तरफ से खेल रही हैं।
मंधाना ने लाफबोरोग लाइटनिंग के खिलाफ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है.। बता दें कि इंग्लैंड की किया सुपर लीग भारत के आईपीएल की तर्ज पर होती है। इसमें मंधाना वेस्टर्न स्ट्रोम की टीम की तरफ से खेल रही हैं. स्मृति मंधाना इंग्लैंड की महिला टी-20 लीग किया में खेलने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं. रविवार को खेला गया यह मैच बारिश के चलते बाधित हो गया था. इस वजह से इस मैच को 20 के बजाय 6-6 ओवर का कर दिया गया था. वेस्ट स्ट्रोम की तरफ से खेलीं मंधाना इस छह ओवर की पारी में 52 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनकी पारी में पांच चौके और चार छक्के शामिल थे।