ICC की महिला टीम में भारत से सिर्फ एक खिलाड़ी की गई शामिल

By Rahul Sankrityayan

नई दिल्ली। भारतीय बैट्समैन स्मृति मंधाना को साल 2016 के लिए महिला टीम में चुना गया है।

यह घोषणा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार को दुबई में की। बताय दें कि साल 2016 के लिए घोषित की गई टीम में मंधाना अकेली भारतीय हैं।

बता दें कि ICC ने 12 सदस्यों वाली टीम का वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर को बनाया है जो T-20 वर्ल्ड कप जीते वाली वेस्टइंडीज टीम की कप्तान थीं। साथ ही न्यूजीलैंड की रिचेल प्रीस्ट को विकेटकीपर बनाया गया है।

इस आधार पर किया चयन

जानकारी के मुताबिक ICC ने इन महिला खिलाड़ियों का चयन 14 सितंबर 2015 से 20 सितंबर 2016 के दौरान उनके प्रदर्शन के आधार पर किया है।

बात अगर भारतीय बैट्समैन मंधाना की करें तो उन्होंने अब 23 वनडे, 27 T-20 मैच खेले हैं। वनडे में 30.47 के एवरेज से मंधाना ने 701 रन बनाए हैं जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। वनडे में मंधाना ने सबसे ज्यादा 102 रन बनाए हैं।

वहीं T-20 में मंधाना ने 17.66 के एवरेज से 424 रन बनाए हैं और इस फॉर्मेट में उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा 52 रन बनाए हैं।

Story first published: Wednesday, December 14, 2016, 16:41 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+