For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पुरुषों को डे-नाइट टेस्ट खेलते देखती थी, नहीं सोचा था कभी मैं भी ये खेल पाऊंगी- स्मृति मंधाना

नई दिल्लीः भारत की महिला सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा है कि वह पुरुषों की टीम को डे-नाइट टेस्ट मैच खेलते हुए यह सोचकर देखती थीं कि ऐसा पल उनके जीवन में कभी नहीं आएगा।

मंधाना का बयान बीसीसीआई द्वारा भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए पहली बार गुलाबी गेंद वाले डे-नाइट टेस्ट की घोषणा के कुछ दिनों बाद आया है। ऐतिहासिक टेस्ट मैच भारतीय महिला टीम के ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर होगा। यह साल के अंत में होगा।

क्रेजी अहसास था, छोटे बच्चे की तरह उत्साहित हो गई थी- मंधाना

क्रेजी अहसास था, छोटे बच्चे की तरह उत्साहित हो गई थी- मंधाना

मंधाना ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया "सच कहूं, जब मैं पुरुषों के डे-नाइट टेस्ट देखती थी, तो मुझे वास्तव में कभी नहीं लगा था कि मैं इस पल का अनुभव कर पाऊंगी। बल्कि मैं कहूंगी की अपनी टीम के बारे में भी मैंने यही सोचा था। तो, जब यह घोषित हो गया, तो मैं बहुत उत्साहित हो गई। यह क्रेजी अहसास था। मुझे अपना पहला डे-नाइट वन-डे या टी20 मैच याद है। मैं बहुत उत्साहित थी, एक छोटे बच्चे की तरह।"

मंधाना ने अभी तक दो टेस्ट खेले हैं। उन्होंने कहा कि टीम के पास डे-नाइट मुकाबले में करने के लिए बहुत सी चीजे हैं। उन्होंने माना की ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उसके खिलाफ हमेशा एक अच्छी चुनौती है। यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए एक शानदार पल होने जा रहा है।

पैट कमिंस ने बताया, WTC फाइनल मुकाबले में किस टीम के हैं ज्यादा जीतने के चांस

इस साल दो टेस्ट मैच खेलेगी महिला टीम-

इस साल दो टेस्ट मैच खेलेगी महिला टीम-

कुल मिलाकर यह मैच महिला क्रिकेट के इतिहास में दूसरा डे-नाइट टेस्ट होगा। पहला मैच 2017 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला गया था।

इससे पहले भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में 2006 में एडिलेड टेस्ट खेला था। उसके बाद अब यह टीम मिताली राज की अगुवाई में कंगारूओं की जमीन पर खेलनी उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया और भारत ने 9 टेस्ट खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 4 टेस्ट जीते और अन्य पांच ड्रा रहे। साथ ही, भारत महिला 2014 के बाद पहली बार एक ही साल में 2 टेस्ट मैच खेलेगी।

16 जून से इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल टेस्ट मैच टेस्ट प्रारूप में इस साल उनका पहला मैच होगा।

मंधाना ने अंतिम टेस्ट 2014 में खेला था-

मंधाना ने अंतिम टेस्ट 2014 में खेला था-

मंधाना ने कहा कि वह गुलाबी गेंद का सामना करने को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन उनका ध्यान अभी इंग्लैंड के खिलाफ 16 जून से शुरू होने वाले टेस्ट पर है।

उन्होंने कहा, "डे-नाइट टेस्ट पर अभी से ध्यान देना बहुत जल्दबाजी होगी। यह सिर्फ एक प्रक्रिया होने जा रही है। आपको इसके अनुकूल होना होगा। हमारे लिए गुलाबी गेंद की तैयारी शुरू करना जल्दबाजी होगी क्योंकि मैच तीन-चार महीने बाद है। फिलहाल यह इंग्लैंड टेस्ट मैच, ड्यूक की गेंद और उस सभी चीजों के बारे में है, तो देखते हैं।

"जब हमें इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बारे में पता चला, तो पूरी टीम वास्तव में उत्साहित थी। हम सभी आगे (इसके लिए) देख रहे थे। आखिरी टेस्ट मैच जिसका मैं हिस्सा थी, 2014 में था, इसलिए काफी लंबा समय हो गया है। इसलिए टेस्ट मैच (लगभग सात साल बाद) खेलने का उत्साह दूसरे स्तर पर था।"

Story first published: Thursday, May 27, 2021, 11:21 [IST]
Other articles published on May 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+