For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND W vs SA W: टीम इंडिया को बड़ा झटका, ODI सीरीज से पहले स्टार खिलाड़ी बाहर

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लग गया है। टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हो गई हैं। मंधाना को पैर के अंगुठे की चोट के कारण बाहर होना पड़ा है। इस स्टार बल्लेबाज को यह चोट ट्रेनिंग के दौरान कुछ ही दिन पहले लगी थी।

बताया गया है कि मंधाना को चोट से उभरने के लिए पर्याप्त समय तक मैदान से बाहर रहना होगा जिसके चलते वे सीरीज से बाहर हो गई हैं। मंधाना की अनुपस्थिति में पूजा वस्त्राकर को टीम में जगह पाने का दावेदार माना जा रहा है, हालांकि इस बारे में आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

मंधाना के लिए पिछला कुछ समय जूझता हुआ ही गुजरा है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज केवल 46 ही रन बनाए थे जबकि चार मैच खेले थे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली। यह सीरीज वडोदरा में बुधवार से शुरू हो रही है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इसके बाद विंडीज दाैरा करना है। इस दौरे पर मंधाना के फिट होने की उम्मीद की जा सकती है। विकेटकीपर-बल्लेबाज सुषमा वर्मा को नवंबर में विंडीज के आगामी दौरे के लिए मिताली राज की अगुवाई में भारत की 16 सदस्यीय एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत एक नवंबर से होगी और आखिरी वनडे मैच 6 नवंबर को खेला जाएगा।

इसके बाद कैरेबियाई द्वीप समूह में 1 नवंबर से पांच टी20 मैच खेलेगी। हाल ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू करने वाली 15 साल की शेफाली वर्मा को एक बार फिर टीम में जगह मिली है। तान्या भाटिया को वनडे और टी20 दोनों टीमों में विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। टीम में सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज के हाथ में होगी।

Story first published: Tuesday, October 8, 2019, 17:46 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+