For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तूफानी पारी के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी से मिलकर बहुत खुश हैं स्मृति मंधाना, शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली। भारत महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज किसी परिचय की मोहताज नहीं है।अपनी तूफानी पारियों से वह लगातार लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाती जा रही हैं। हाल ही में केआईए की वेस्टर्न स्ट्रोम की टीम की ओर से खेलते हुए टी-20 में सबसे तेज अर्ध शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इस तूफानी पारी के बाद एक और कारण है जिसके चलते उनकी खुशी दोगुनी हो गई।

दरअसल, स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा से मुलाकात की।इस मुलाकात के बाद वो काफी खुश दिखीं। इंस्टाग्राम पर संगकारा के साथ उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है।इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, स्मृति ने लिखा, 'मेरा दिन बन गया। एक खास फैन जैसा पल था मेरे लिए। नहीं बयां कर सकती कि कितनी खुश और उत्साहित हूं। ये पल यादगार मुलाकात के रूप में हमेशा मेरे साथ रहेगा।'

इससे पहले संगकारा ने ट्वीट कर स्मृति की पारी की तारीफ की थी।संगकारा ने लिखा था,टॉनटन में स्मृति मंधाना को गेंदबाजों की धुनाई करते हुए देख रहा हूं। उनको खेलते देखना शानदार अनुभव है। खेल की बेहतरीन एम्बेसडर और शानदार हुनर।'

बता दें कि स्मृति ने इंग्लैंड में वुमेंस क्रिकेट सुपर लीग में 19 गेंदों पर 52 रनों की धुआंधार पारी खेली।इंग्लैंड की महिला T20 लीग केआईए में खेलने वाली स्मृति पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।गौरतलब है कि इसी साल मार्च के महीने में स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों पर अर्धशतक मारा था।

Story first published: Tuesday, July 31, 2018, 9:55 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+