For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'सांप काटने का इलाज है, गलतफहमी का नहीं', आकाश चोपड़ा ने अफरीदी को दिया जवाब

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व आलराउंडर शाहिद अफरीदी आए दिन अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। भारत के प्रति बेतुक्का बयानबाजी करना उनके लिए साधारण सी बात हो गई। उनके बयानों में झूठ भी साफ झलकता है। अब हाल ही में उन्होंने बयान दिया कि भारतीय टीम के खिलाड़ी हमसे हारने के बाद हाथ जोड़ माफी मांगा करते थे। अब उनके इस बेत्तुके बयान का जवाब भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिया आैर कहा कि सांप काटने का इलाज है लेकिनगलतफहमी का नहीं।

दिया ये जवाब

दिया ये जवाब

आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर अफरीदी के बयान का जवाब दिया। आकाश ने कहा, "मैं मानता हूं कि पाकिस्तान की टीम अच्छी हुआ करती थी लेकिन वो अफरीदी के समय वाली टीम नहीं थी। जब हमारा मैच शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ होता था तो उनका पलड़ा भारी होता था लेकिन यह अफरीदी वाला जमाना नहीं था। जब वसीम अकरम, इमरान खान और वकार युनिस वाली टीम थी तो वो हमें हराने में सफल होती थी, लेकिन जब अफरीदी टीम में आए तो हालात बदल गए थे।

शेयर किए आंकड़े

शेयर किए आंकड़े

यही नहीं, आकाश चोपड़ा ने वो आंकड़े भी शेयर किए जो अफरीदी की माैजूदगी में रहे। आकाश ने कहा, ''अफरीदी के समय दोनों टीमों में 15 टेस्ट मैच हुए जिसमें दोनों टीमों ने 5-5 जीते। वनडे में आंकड़ा 41-39 का है। हां, पाकिस्तान ने दो मैच ज्यादा जीते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि इन दो मैचों के लिए कोई माफी मांगेगा।'' इसके बाद आकाश ने टी20 फाॅर्मेट के आंकड़े दिखाए जिसमें भारत 7-1 से आगे रहा। इसपर उन्होंने कहा, ''अगर टी20 की बात करें जिसमें पाकिस्तान अफरीदी के समय अच्छा खेलता था, उसमें भारत 7-1 से आगे रहा। यहां कहानी उल्टी तो नहीं है। हमारे एक कोच साहब भी कहते थे कि मैंने हर जगह छक्के मारे हैं। उनकी कहानियां सुनोगे तो लगेगा वो बहुत बड़े हैं। तो ऐसे में अफरीदी के समय भी कुछ खास नहीं रहा। वो बाते ही कर रहे हैं। किसी ने सच ही कहा है कि सांप काटने का इलाज है लेकिन गलतफहमी का नहीं नहीं।''

अफरीदी ने दिया था ये बयान

अफरीदी ने दिया था ये बयान

बता दें कि शाहिद अफरीदी ने दावा किया था कि उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत पर पाकिस्तान का प्रभुत्व ऐसा था कि भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पाकिस्तान से माफी मांगेते दिखते थे। उन्होंने कहा था, ''मैंने हमेशा भारत के खिलाफ आनंद लिया है। हमने उन्हें अच्छे से, वास्तव में काफी अच्छे से हराया है। मेरा मानना ​​है कि हमने उन्हें इतना पीटा है कि वे मैच के बाद हमसे माफी मांगते थे। मुझे भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने में बहुत मजा आया है।''

Story first published: Monday, July 6, 2020, 17:04 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+