दूसरी बार पापा बने मिस्टर 360, शेयर की भावुक तस्वीर
जोहान्सबर्ग, 21 जुलाई। दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स दूसरी बार पापा बने हैं। उनकी पत्नी डेनिएल ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। डिविलियर्स ने अपने इस बच्चे का नाम जॉन रिचर्ड डीविलियर्स रखा है। मिस्टर 360 के नाम से पहचाने जाने वाले एबी डिविलियर्स के एक दो साल बेटा भी है जिसका नाम अब्राहम है।
डिविलियर्स ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की तस्वीर पोस्ट कर खुद के पिता बनने की जानकारी दी। इस तस्वीर में डीविलियर्स, उनका दो वर्षीय बेटा अब्राहम, पत्नी और नवजात बच्चा अस्पताल में दिखाई दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए डिविलियर्स ने लिखा- "अब हम चार हो गए हैं। भगवान का इस आर्शीवाद के लिए धन्यवाद।
जॉन रिचर्ड डीविलियर्स का जन्म 17 जुलाई को सुबह 11 बजे हुआ। निएला और जॉन सुरक्षित अपने घर पहुंच गए हैं। मेरी पत्नी कमाल की इंसान है जिन्होंने एक बार फिर ताकत और हिम्मत दिखाई।"
A post shared by AB de Villiers (@abdevilliers17) on
आपको बता दें कि एबी डिविलियर्स ने डेनिएला से 2013 में शादी की थी। दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार एबी डिविलियर्स पिछले कुछ समय से फ्लॉप चल रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
