For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KKR VS RR: एक मैच में बन गए इतने रिकॉर्ड, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। आईपीएल की इन दिनों धूम मची है। आईपीएल 11 के 49 मुकाबले अब तक खेले जा चुके हैं। सभी टीमें खासा मेहनत कर रही हैं की किसी भी तरीके से प्लेऑफ में जगह बनाई जाए। इसी क्रम में एक रोमांचक मुकाबला केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच देखने को मिला।प्लेऑफ के लिहाज से दोनो ही टीमों के लिए यह एक बड़ा मुकाबला था। ऐसे में यह मैच तो रोमांचक होना ही था। इस मैच में इतने सारे रिकॉर्ड बने जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने केकेआर को थोड़ा मुश्किल में जरूर डाल दिया था, जब शुरुआती 10 गेंदों में ही 46 रन जड़ दिए थे। इसके बाद फिर क्या था केकेआर की धारदार गेंदबाजी के आगे राजस्थान की टीम 142 रन के स्कोर पर ही धड़ाम हो गई। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए यह मुकाबला 6 विकेटों से जीत लिया और राजस्थान के लिए प्लेऑफ की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया। इस मैच में कुछ खास रिकॉर्ड भी बने जिन्हें हमें जानना चाहिए।

दिनेश कार्तिक ने बनाया खास रिकॉर्ड

दिनेश कार्तिक ने बनाया खास रिकॉर्ड

केकेआर के कप्तान और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने राजस्थान से खेले गए इस मैच में कमाल करते हुए चार खिलाड़ियों को डगआउट में भेजने का काम किया। गौरतलब हो की आईपीएल के इतिहास में किसी विकेटकीपर का यह दूसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इससे पहले आरसीबी के 5 खिलाड़ियों को डगआउट में भेजने का काम 2011 में कुमार संगकारा ने किया था, उन्होंने आरसीबी के 5 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। गौरतलब हो की इस मैच में कार्तिक ने दो कैच लपके और दो खिलाड़ियों को स्टंपिंग किया।

कुलदीप ने तोड़ी राजस्थान की कमर

कुलदीप ने तोड़ी राजस्थान की कमर

अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने राजस्थान की कमर तोड़ दी। उन्होंने इस मुकाबले में 4 विकेट झटके और राजस्थान के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए हैं। अगर पूरे टी20 फार्मेट को देखें तो कुलदीप यादव ऐसा कारनामा तीसरी बार कर रहे हैं। इसके पहले भी वो विदर्भ और बंगाल के खिलाफ गेंदबाजी में ऐसा प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके साथ ही बाएं हाथ के सबसे उम्दा प्रदर्शन करने वाली सूची में भी कुलदीप का नाम सबसे आगे हो गया है।इसके पहले ब्रेड हॉज ने ये कारनामा किया था जब उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 5 विकेट झटके थे।

नरेन दी केकेआर को सबसे तेज शुरुआत

नरेन दी केकेआर को सबसे तेज शुरुआत

केकेआर के सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन और कृष्णप्पा गौतम ने पारी की शुरुआत की और पहले ही ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 रन बना डाले। इससे पहले ये कारनामा नमन ओझा ने 2009 में किया था जब उन्होंने केकेआर के ही खिलाफ एक ओवर में 21 रन बनाए थे। वहीं इस मैच में राजस्थान की टीम ने बेहतर शुरुआत के बाद भी यह मुकाम हासिल किया, और यह मुकाबला हार गए।

Story first published: Wednesday, May 16, 2018, 10:28 [IST]
Other articles published on May 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+