
कही ये बात
गावस्कर ने यह बात पूर्व पाकिस्तानी कप्तान रमीज राजा से उनके यूट्यूब चैनल पर कही। गावस्कर ने अख्तर के सुझाव का मजाक उड़ाते हुए कहा, "लाहौर में बर्फ गिरने की संभावना हो सकती है, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो सकती। दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट्स और वर्ल्ड कप में एकदूसरे के खिलाफ खेलती रहेंगी, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज संभव नहीं है।"

अख्तर ने भी दिया जवाब
वहीं गावस्कर के इस बयान पर पलटवार करने से अख्तर भी नहीं चूके। अख्तर ने ट्विटर पर गावस्कर को जवाब देते हुए लाहाैर की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वहां हुई बर्फबारी नजर आ रही है। अख्तर ने इस तस्वीर के जरिए जवाब देते कहा, ''सनी भाई, लाहाैर में पिछले साल ही बर्फबारी हुई थी। इसलिए कुछ भी मुश्किल नहीं है।"'
हमारा ध्यान भी नहीं गया और वो...', नाथन लियोन ने इसे माना भारत की नई दीवार

कपिल भी दे चुके हैं अख्तर को जवाब
बता दें कि गावस्कर से पहले कपिल देव भी अख्तर के सुझाव का जवाब दे चुके हैं। कपिल देव ने कहा था, "उनका यह सुझाव बिल्कुल गलत है। वो अपनी राय रखने के लिए फ्री हैं, लेकिन हम पाकिस्तान के साथ खेलकर फंड रेज नहीं करना चाहते हैं। हमारे पास पैसा है, सीरीज खेलकर भारत को पैसे की जरूरत नहीं है। हमारे लिए अभी यह जरूरी है कि हम अपनी अथॉरिटी के साथ मिलकर काम करें और इस महामारी के खिलाफ जंग लड़ें। मैं अभी भी टीवी पर देख रहा हूं कि लोग एक-दूसरे पर इल्जाम लगा रहे हैं, इसको लेकर राजनीति हो रही है, यह सब रुकना चाहिए।"
'किसी को आगे आकर उसे गाइड करना होगा': सुरेश रैना ने लिया यंग टैलेंड का नाम


Click it and Unblock the Notifications
