For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'मूर्खों की जमात में शामिल हो गए अकमल, ऐसे लोगों को जेल में डालो'

नई दिल्ली। उमर अकमल पर पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मैट में खेलने पर तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया है। पीसीबी ने उनके खिलाफ जांच शुरू करने के कारणों का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन पर बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता की धारा 2.4.4 के तहत फरवरी में हुए दो मामलों के तहत आरोप लगाए गए हैं। उमर अकमल को पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और कमेंटेटर रमीज राज ने खूब भड़ा निकाली है। उन्होंने यह तक कह डाला कि अकमल अब मूर्खों की जमात में शामिल हो चुके हैं।

रमीज राजा ने ट्वीट किया, ''तो उमर अकमल भी आधिकारिक तौर पर मूर्खों की जमात में शामिल हो गए हैं। तीन साल का प्रतिबंध। अपनी प्रतिभा को कैसे बर्बाद किया। पाकिस्तान को अब मैच फिक्सिंग को अपराध घोषित कर देना चाहिए और ऐसे लोगों को जेल में डालना चाहिए।'' रमीज राजा 1992 विश्व कप की उस टीम में थे, जिसने इमरान खान के नेतृत्व में यह टूर्नामेंट जीता था। राजा ने उमर अकमल पर तंज कसते हुए उन्हें मूर्ख कहा है। साथ ही कहा है कि मैच फिक्सिंग करने वाले लोगों को जेल में डाल देना चाहिए।

अकमल ने अपने टेस्ट करियर में 16 मैच जिसमें 1003 रन बनाए. टेस्ट में अकमल ने 1 शतक और 6 अर्धशतक भी जमाया है। वहीं, 121 वनडे में उन्होंने 3194 रन बनाए हैं। वनडे में अकमल के नाम 2 शतक और 20 अर्धशतक शामिल है। उमर अकमल ने अपना आखिरी टेस्ट 2011 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था तो वहीं आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच श्रीलंका के खिलाफ साल 2019 में लाहौर में खेला था। उमर को पाकिस्तान सुपर लीग के 2020 सत्र के पहले मैच से ठीक पूर्व निलंबित कर दिया गया था। वह पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल के छोटे भाई हैं।

Story first published: Tuesday, April 28, 2020, 12:58 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+