IPL 2019 : क्रिस गेल ने बताया काैन संभाल सकता है विराट कोहली के बाद भारतीय टीम की कप्तानी
नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ने भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। माैजूदा समय में भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में हैं। कोहली के बाद टीम की कमान काैन संभालेगा, यह भी एक बड़ा सवाल है। वहीं गेल ने अपनी राय देते हुए उस खिलाड़ी का नाम बताया जो कोहली के बाद टीम की कमान संभाल सकता है।
गेल ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए आईपीएल सीजन-12 के 48वें मैच के बाद कहा कि ओपनर केएल राहुल आने वाले समय में टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं। राहुल के पास वैसी क्षमता है जिसमें वो अपने दायरे में रहें तो वह कोहली की उपलब्धियों की बराबरी कर सकते हैं। जब आप भारतीय बल्लेबाजों की बात करते हैं तो केएल (राहुल) ऐसे खिलाड़ियों में से एक है जो मेरे दिमाग में आते हैं, मैं उम्मीद करूंगा कि वह विराट कोहली की तरह शानदार खिलाड़ी बने। विराट के बाद उन्हें टीम का दयित्व उठाना चाहिए।
कई बार ऐसा देखा गया कि राहुल दवाब में आकर अपना विकेट गंवा देते हैं। इसपर गेल ने राहुल को सलाह देते हुए कहा कि उनके लिए यह जरूरी है कि बेवजह दबाव ना लें, उन्हें खुद पर भरोसा रखना चाहिए और किसी से प्रतिस्पर्धा से बचना चाहिए। 39 साल के गेल ने कहा कि भारत में आपके पास प्रतिभा की कमी नहीं है और ज्यादातर खिलाड़ियों को खेलने का मौका भी नहीं मिलता है। बता दें कि गेल का यह किंग्स इलेवन पंजाब के साथ दूसरा सीजन है। पंजाब 12 मैचों में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। उन्हें हर हाल में आखिरी 2 मैच जीतने होंगे तभी अगर-मगर के फेर में आकर टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। पंजाब का अब अगला मैच 3 मई को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ होना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
