विश्व कप 2019ः लक्ष्मण ने बताया आखिर क्यों टीम इंडिया में अंबाती रायुडू की जगह है पक्की
नई दिल्ली। विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम में चाैथे नंबर के लिए अभी भी चर्चा चल रही है कि आखिर काैन खिलाड़ी यहां फिट नजर आएगा। इसके नंबर के लिए अंबाती रायडू अपनी दावेदारी लगातार पेश कर रहे हैं। वहीं पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण भी रायडू को इस नंबर के लिए सही मानते हैं। लक्ष्मण से जब पूछा गया कि काैन खिलाड़ी चाैथे नंबर पर भूमिका निभाएगा तो उन्होंने रायडू का नाम लिया।

इस नंबर की समस्या को रायडू ने किया खत्म
लक्ष्मण ने कहा कि रायडू हाल ही में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी एकदिवसीय मैच में 90 रनों का पारी खेल अपनी दावेदारी पेश की है, उन्होंने इस नंबर की समस्या को लगभग खत्म कर दिया है। रायुडू ने चाैथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अभी तक 21 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 47.80 की औसत से 717 रन बनाए। इस नंबर पर उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक भी जड़े हैं।

भारत-पाक मैच पर बोली ये बात
इसके अलावा वियॉन ग्लोबल समिट में जब उनसे विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच के बारे में सवाल पूछा गया तो लक्ष्मण ने कहा कि यह वक्त भारतीय सेना के साथ खड़े होने का है। उन्होंने कहा कि इस शोक की घड़ी में हम शहीदों के परिवार के साथ हैं। हमें आंतकियों और आतंकवाद को हमेशा के लिए खत्म करने को एकजुट होना होगा। लेकिन इन सबके साथ मेरे दिमाग में आखिरी चीज सिर्फ क्रिकेट हैं।''

भारत की प्लेइंग इलेवन लगभग तय
उन्होंने आगे कहा कि महेंद्र सिंह धोनी 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, ताकि डेथ ओवरों में केदार जाधव, हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाज तेजी से रन बनाकर खेल को समाप्त कर सकें। हार्दिक और केदार से बैटिंग लाइनअप और मजबूत होगा। मेरे ख्याल से टीम ने प्लेइंग इलेवन की समस्या सुलझा ली है। टेस्ट में अहम भूमिका निभा चुके लक्ष्मण ने कहा कि हम इस बार खिता जीत सकते हैं। हमारी टीम चरम पर है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया प्रदर्शन भारतीय खिलाड़ियों का मनोवल बढ़ाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
