For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाक कप्तान सरफराज ने की धोनी की नकल! फेल होने पर जमकर उड़ रहा मजाक

Sarfaraz Ahmed trolled for copying MS Dhoni's action | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की फिटनेस की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। धोनी को अक्सर देखा गया है जब बाउंड्री नहीं लगती हैं तो सिंगल-डबल दौड़-दौड़कर गेंदबाज पर जमकर प्रेशर बनाते हैं। यही नहीं क्रीज से बाहर निकलकर धोनी अक्सर गेंदबाजों को चकम देते हैं। लेकिन पाकिस्तान के कप्तान सरफराज खान को धोनी की नकल करना महंगा पड़ गया।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद सोमवार को हंसी का पात्र बने। कारण एक मैच में उनके आउट होने का तरीका था। वह इस दौरान स्टंपिंग से बचने की कोशिश कर रहे थे। पाकिस्तानी कप्तान का प्रयास अच्छा था, मगर वह उससे अपना विकेट नहीं बचा सके।

दरअसल सरफराज जिस तरह से खुद को स्टंपिंग से बचाने का प्रयास कर रहे थे ठीक उसी तरह कभी धोनी ने खुद को आउट होने से बचा लिया था। तब धोनी को लो पैर फैलाए हुए फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था। मगर सरफराज इस मामले में चूक गए। यही कारण था कि लोगों ने न केवल सरफराज को लेकर मजाकियां टिप्पणियां कीं।

एक यूजर ने लिखा- ऐसा तब होता है, जब आप किसी प्रोफेशनल (धोनी) के स्टंट्स की नकल करने का प्रयास करते हैं।

एक यूजर ने यह पूछते हुए ट्वीट किया कि कहीं सरफराज क्रीज पर योगा तो नहीं कर रहे थे।

सोमवार को वेलिंगटन में पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का पहला टी-20 मैच था। पाकिस्तान ने 19.4 ओवर्स में 10 विकेट पर 105 रन बनाए थे। जवाबी पारी में कीवी टीम ने 15.5 ओवर में महज तीन विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए। न्यूजीलैंड ने यह मैच 7 विकेट से अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली।

Story first published: Tuesday, January 23, 2018, 10:27 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+