हद है बेशर्मी की: रोहित ने ठोंका दोहरा शतक, एक्स प्रेमिका सोफिया हो गयीं न्यूड

कोलकाता। एक तरफ ई़डन गार्डन में क्रिकेटर रोहित शर्मा जमकर श्रीलंकाई गेंदबाजों की पिटाई कर रहे थें वहीं दूसरी ओर टीवी पर उनका मैच देखकर रोहित शर्मा की पूर्व प्रेमिका सोफिया हयात अति उत्तेजित हो गईं और मारे खुशी के उन्होंने अपने सारे कपड़े उतार दिये। जी हां दोस्तों हम सही कह रहे हैं, जानी मानी मॉडल और अभिनेत्री सोफिया हयात ने ऐसी शर्मनाक हरकत की है।

सोफिया ने अपनी न्यूड फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है। सोफिया ने अपनी न्यूड तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए रोहित को समर्पित किया है। तस्वीर में वह एक बिस्तर के साइड में खड़ी हैं और उन्होंने अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को दाएं हाथ से जबकि बाएं हाथ को अपनी शरीर के निचले हिस्से को ढक हुआ है। कहना गलत ना होगा कि सोफिया की यह तस्वीर निहायत ही वाहियात है जिसे देखकर आपको खुद ही शर्म आ जायेगी। क्लिक करें-देखें सोफिया की न्यूड तस्वीर

शायद सोफिया की इस हरकत को देखकर रोहित शर्मा भी शर्म से पानी-पानी हो जायेंगे। इससे पहले इस तरह की हरकत मॉडल-अभिनेत्री पूनम पांडे ने की थी। लेकिन पूनम पांडे की इस तरह की हरकत अपने आप को फेमस करने की थी जबकि सोफिया हयात तो खुद मॉडलिंग की दुनिया का पॉपुलर नाम है, ऐसे में उन्हें इस तरह की हरकत क्यों सूझी, यह समझ के परे हैं।

रोहित-सोफिया साल 2012 में करीब आये थे

मालूम हो कि साल 2012 में आईपीएल में धमाका करने वाले रोहित शर्मा और सोफिया हयात के बीच अफेयर की काफी खबरें आयी थीं लेकिन बाद में पता चला कि दोनों अपने अलग नेचर की वजह से दूर हो गये हैं, ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि सोफिया ने यह उत्तेजक हरकत शायद रोहित को अपने पास वापस बुलाने के मंशा से की है।

रेव पार्टी में नया खुलासा, एक्‍ट्रेस सोफिया ने क्रिकेटर्स को बुलाया था

गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ पांच दिवसीय वनडे सीरीज के चौथे वनडे में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों में 264 रनों की पारी खेलकर अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने अपनी पारी में 33 चौके और नौ छक्के लगाए।

Story first published: Friday, November 14, 2014, 14:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+