Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बेल और ब्रेसनन की बदौलत इंग्लैंड को मिली बढ़त

मैच के दूसरे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट खोकर 171 रन बनाने वाली मेहमान टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 440 रन बना लिए। ब्रेसनन 214 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 74 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जेम्स ट्रेडवेल ने खाता नहीं खोला है।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पारी की शुरुआत करने आए जोनाथन ट्रॉट 187 गेंदों पर सात चौकों की सहायता से 64 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि बेल ने 52 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 25 रन बनाए थे। तीसरे दिन ट्रॉट अपने व्यक्तिगत योग में एक भी रन जोड़े बिना विदा हुए। मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 419 रन बनाए थे।

इंग्लैंड क्रिकेट ने दूसरे दिन धुरंधर बल्लेबाज केविन पीटरसन (45), पॉल कोलिंगवुड (0) और कप्तान एलिस्टर कुक (21) के विकेट गंवाए थे। बांग्लादेश की ओर से कप्तान सकीबुल हसन ने सर्वाधिक चार विकेट झटके हैं जबकि रुबेल हुसैन, महमुदुल्लाह और अब्दुर रज्जाक ने एक-एक विकेट हासिल किए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+