मोदी ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट की दिशा बदली : टाइम्स
पत्र के स्तंभकार रिचर्ड हॉबसन ने मंगलवार को प्रकाशित अपने लेख में लिखा है कि इसमें कोई शक नहीं कि मोदी ने अपनी दूरदर्शिता और शानदार नेतृत्व के दम पर ट्वेंटी-20 क्रिकेट की दशा और दिशा को पूरी तरह बदल दिया है।
हॉबसन लिखते हैं, "मोदी ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट की शुरुआत नहीं की लेकिन उन्होंने इसे अपार संभावनाओं वाले भारतीय बाजार के मुताबिक ढाला। यही नहीं, मोदी ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड को एक समानांतर प्रतियोगिता शुरू करने को लेकर सोचने पर बाध्य किया। यह अलग बात है कि इस पर अभी भी अंतिम रूप से कुछ नहीं किया जा सका है।"
उल्लेखनीय है कि वित्तीय अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग के कई आरोपों के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मोदी को कमिश्नर पद से निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर चिरायु अमीन को अंतरिम कमिश्नर नियुक्त किया गया है। मोदी पर आईपीएल की गवर्निग काउंसिल द्वारा कई आरोप तय किए गए और जवाब देने के लिए उन्हें 15 दिनों का समय दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications