PAKvsZIM: जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने अपने नाम दर्ज किया एक खास रिकॉर्ड
नई दिल्लीः जिम्बाब्वे,पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही ट्राईसीरीज़ में रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी है। इस सीरीज के चौथे मुकाबले में जिम्बाब्वे और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी। इस मुकाबले में ज़िम्बाब्वे के ओपनिंग बल्लेबाज़ सोलोमन मूर ने तूफानी पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। सोलोमन मूर ने ज़िम्बाब्वे की ओर से टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। मूर ने सिर्फ 63 गेंदों में 94 रन की आतिशी पारी खेली। हालांकि वो शतक बनाने से चूक गए। गौरतलब हो कि उनसे पहले जिम्बाब्वे का यह रिकॉर्ड हैमिल्टन मास्कात्ज़ा के नाम था। उन्होंने 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ खुलना में खेलते हुए नाबाद 93 रन की पारी खेली थी।
For his record-breaking innings, @kingsoly21 is named the #ZIMvPAK Player of the Match! 👏 #TriSeries pic.twitter.com/9Kn7mrJSpQ
— ICC (@ICC) July 4, 2018
गेंद से भी किया कमालः इस मुकाबले में मूर ने न सिर्फ बल्ले से बल्कि अपनी गेंदबाजी से भी लोगों को प्रभावित किया और पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज़ फखर जमां को 47 रन पर कैच आउट करवाया। खास बात यह रही मूर का ये पांचवां अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच ही है उन्होंने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज़ में अंतरराष्ट्रीय टी-20 में डेब्यू किया था। ऐसे में यह मुकाबला भले ही पाकिस्तान जीत गया हो लेकिन मूर को उनके इस सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Story first published: Thursday, July 5, 2018, 11:15 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
