oi-Ajay
नई दिल्ली। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष एकल टेनिस मुकाबले के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। पहले दौर में उन्होंने मंगलवार को बहामास के डेविन मुलिंगस को 6-4, 6-2 से हराया।
घरेलू मैदान पर खेलने उतरे सोमदेव के लिए दर्शकों की ओर से भरपूर उत्साह देखने को मिला। मैच की शुरुआत में मुलिंगस ने 4-1 की लीड हांसिल कर ली थी, लेकिन सोमदेव ने शानदार वापसी करते हुए अगले ब्रेक में 5-2 से बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ सोमदेव राष्ट्रमंडल खेल में टेनिस सिंगल्स में प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, October 5, 2010, 16:17 [IST]
Other articles published on
Oct 5, 2010