For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एकल मुकाबलों के फाइनल में सानिया, सोमदेव

By Ajay Mohan
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में शुक्रवार को भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा महिला एकल और सोमदेव देववर्मन पुरुष एकल के फाइनल में पहुंच गए हैं। इसके साथ ही दोनों के रजत पदक पक्‍के हो गए, हालांकि उनकी नजर स्‍वर्ण पदक पर है।

सेमीफाइनल मुकाबले में शुक्रवार को सानिया ने आस्ट्रेलिया की ओलिविया रोगोवस्का को 1-6, 6-4, 6-4 से हराया। पहले सेट में सानिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन दूसरे सेट में शानदार वापसी की और लगातार दो सेट जीत कर फाइनल में जगह बनाई।

वहीं भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन राष्ट्रमंडल खेलों में शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के मैट इब्डेन को हराकर पुरुष एकल के फाइनल में प्रवेश कर गए। आरके खन्ना टेनिस कॉम्प्लेक्स में तीसरी वरीयता प्राप्त इब्डेन को एक घंटा 10 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-1 से हराया।

सोमदेव ने अपनी जीत पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए उम्‍मीद जताई कि वे भारत के खाते में स्‍वर्ण जरूर डालेंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+