For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए ये आंकड़ा बनेगा मुसीबत

मेलबर्न। विश्वकप के दूसरे क्वार्टर फाइनल में कल यानि गुरुवार को भारत की भिड़ंत बांग्लादेश से होगी। इस अहम मुकाबले में यू तो भारत की टीम बांग्लादेश से काफी मजबूत है। लेकिन पुराने आंकड़ों पर नजर डालें तो बांग्लादेश भारत पर भारी पड़ सकता है।

मार्च माह में कभी बांग्लादेश भारत से नहीं हारा

बांग्लेदश के समर्थकों विश्वकप में बांग्लादेश की टीम का जबरदस्त समर्थन कर रहे हैं। प्रशंसकों को उम्मीद है कि इस बार एक बार फिर उनकी टीम उलटफेर करने में कामयाब होगी। वहीं आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत का बांग्लादेश की टीम से मार्च के माह में दो मैच हुए हैं और दोनों ही मैचों में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा है। लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि क्या एक बार फिर से मार्च के माह में गत विश्वकप विजेता भारत को बांग्लादेश हरा सकती है।

16 मार्च 2007 में बांग्लादेश ने भारत को पोर्ट स्पेन में 5 विकेट से हराया था। वहीं एक बार फिर से बांग्लादेश ने 17 मार्च 2012 में भारत को एशिया कप में भारत को 5 विकेट से पटखनी दी थी। गौरतलब है कि इसी मैच में सचिन तेंदुलकर ने अपना 100वां अंतर्राष्ट्रीय शतक भी जमाया था।

बारिश हुई तो कुछ यूं होगा फैसला

भारत और बांग्लादेश के बीच एमसीजी में होने वाले मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसक बारिश से बाधित मैच के आंकड़ों पर भी नजर बनाये हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो कल होने वाले मैच के दौरान बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन अगर बारिश होती है तो मैच में दोनों टीमों को कम से कम 20-20 ओवर का मैच खेलना अनिवार्य है। लेकिन अगर 20-20 ओवर का मैच नहीं हो सकता है तो उस स्थिति में एक दिन रिजर्व रखा गया है। लेकिन अगर बारिश के चलते रिजर्व डे पर भी मैच नहीं हो सका तो पूल में टॉप करने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+