For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानें सचिन के बारे में- चाय में बिस्किट डुबोकर खाना पसंद है

नई दिल्‍ली। सचिन तेंदुलकर ने कल क्रिकेट की सभी फार्म से अपने सन्‍यास की घोषणा कर दी है, हालांकि वह अभी दो मैच खेलकर अपने टेस्‍ट मैचों की संख्‍या दो सौ करेंगे। इसके बाद वह मैदान पर कभी नहीं नजर आएंगे। अपने आप में क्रिकेट का एक युग समेटे सचिन ने अपने जीवन के 24 वर्ष भारतीय क्रिकेट को दिये हैं। उन्‍होने प्रशंसकों को कई गर्व भरे मौके दिये हैं और अब जब वह क्रिकेट छोड़ने का फैसला कर चुके हैं तो मैदान पर प्रशंसकों को उनकी कमी महसूस होगी। सचिन के बारे में कहा जाता है कि उन्‍हें चाय में बिस्किट डुबो कर खाना और वड़ा पाव खाना पसंद है। जानिए सचिन के बारे में ऐसी ही रोचक बातों को।

जानें सचिन के बारे में 25 बातें-

1. क्रिकेट का हर शॉट बड़ी कुशलता से खेलने और जरूरत के मुताबिक नये शॉट्स को ईजाद करने वाले सचिन का नाम, उनके पिता ने संगीतकार सचिन देव बर्मन के नाम पर रखा था।

2. सचिन तेंदुलकर के भले ही करोड़ प्रशंसक हों लेकिन वह पीट सैम्‍प्रास, बोरिस बेकर और रोजर फेडरर के प्रशंसक रहे हैं।

3. सचिन तेंदुलकर अपने दोस्‍त विनोद कांबली से कहते थे कि वह उनसे ज्‍यादा वड़ा पाव खा सकते हैं।

4. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड सचिन का पसंदीदा मैदान है।

5. सचिन को याद रहता है कि उन्‍हें पिछली बार किसने आउट किया, यहां तक कि वह उस गेंदबाज का नाम भी याद रखते हैं।

6. सचिन भगवान गणेश की पूजा करते हैं।

7. सचिन को चाय के कप में बिस्किट डुबो कर चम्‍मच से खाना पसंद है।

8. सचिन दायें हाथ के खिलाड़ी हैं, आटोग्राफ बायें से करते हैं हालांकि वह खाना भी बायें हाथ से ही खाते हैं।

9. अपने करिअर के शुरूआती दिनों में वह अपनी क्रिकेट किट के साथ ही सो जाते थे।

10. फुर्सत के क्षणों में उन्‍हें कार चलाना पसंद है।

11. सचिन का कहना है कि वह बचपन में बहुत शरारती हुआ करते थे एक दिन वह पेड़ से गिर गये, जिसके बाद रविवार को उन्‍हें बिजी रखने के लिए उनके भाई अजित ने उन्‍हें क्रिकेट अकेडमी भेजना शुरू कर दिया।

12. सचिन शुरू में तेज गेंदबाज बनना चाहते थे लेकिन डेनिस लिली ने उन्‍हें बल्‍लेबाजी पर ध्‍यान लगाने की सलाह दी।

13. 1992 में आस्‍ट्रेलिया से खेलकर आने के बाद वह कीर्ति कालेज के लिए खेले।

14. 1996 में बैट पर बिना किसी स्‍टीकर के खेलने वाले सचिन ने विश्‍वकप में सर्वाधिक रन बनाये। जिसके बाद एक फेमस टायर निर्माता कंपनी ने उनसे कांट्रैक्‍ट किया।

15. शारादाश्रम स्‍कूल में उनके कोच रमाकांत आचरेकर सचिन को आउट कर लेने वाले गेंदबाज को एक सिक्‍का देते थे और अगर सचिन नाट आउट रहते थे तो यह सिक्‍का सचिन को दे दिया जाता था, सचिन के पास ऐसे ही ढेरों सिक्‍कों का

संग्रह है।

16. उनके स्‍कूली दिनों में उनके दोस्‍त अतुल रहाणे ने उनके लंबे और घुंघराले बालों के कारण उन्‍हें पीछे से देखकर एक लड़की समझ लिया था।

17. दीवार और जंजीर देखने के बाद सचिन अमिताभ बच्‍चन के फैन हो गये।

18. हैरिस शील्‍ड ट्राफी में कांबली के साथ 664 रनों की पार्टनरशिप करने के बाद वह कोच से नजरें नहीं मिला पा रहे थे जो कि काफी पहले ही पारी घोषित कर देना चाहते थे।

19. सचिन के पहले कोच सुनील हर्षे का कहना है कि वह झगड़ा करते थे। जब उन्‍हें किसी नये शख्‍स से मिलना होता था तो वह कहते थे कि 'क्‍या मैं उसे पीट सकता हूं।'

20. सचिन की कालोनी के एक साथी रमेश पार्धे ने बताया कि वह रबर की गीली बाल से हिट बांलिंग करने के लिए कहते थे, जिससे कि वह जान सकें कि उन्‍होने गेंद को बैट से ठीक प्रकार मिडिल किया की नहीं।

21. जिस महिला ने सचिन की देखभाल की है, उन्‍हें अब 'सचुची बाई' के नाम से जाना जाता है।

22. उनके सन्‍यास पर अभिनेता शाहरूख खान ने कहा कि सचिन की सन्‍यास की घोषणा के बाद मैंने जाना कि एडिक्‍शन क्‍या होता है।

23. इंदौर में अपने अंडर 15 दिनों में वह रात में उठकर अभ्‍यास किया करते थे।

24. सचिन ने 35वां शतक श्रीलंका के खिलाफ लगाकर सुनील गावस्‍कर के शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्‍होने 34वां शतक बांग्‍लादेश के खिलाफ 10 दिसंबर 2004 को और 35वां शतक इसी तारीख में 2005 में बनाया।

25. वनडे का सबसे पहला दोहरा शतक सचिन ने 24 फरवरी 2010 को बनाया। जिसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने 219 रन बनााकर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+