IPL 2018: इस सीजन बने हैं कुछ स्पेशल रिकॉर्ड, जो आपको जरूर जानने चाहिए
नई दिल्ली। आईपीएल 11 का खिताब चेन्नई सुपरकिंग ने अपने नाम कर लिया है। करीब दो महीने चले इस मुकाबले में कई ऐसे मुकाबले देखने को मिले जिससे लोग प्रभावित हुए। कभी गेंदबाजी का जलवा देखने को मिला तो कभी बल्लेबाजी का। यह सीजन कुछ टीमों के लिए बेहद खास रहा शुरू से ही वहीं कुछ टीम शुरू से ही इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहीं जिनमें दिल्ली डेयरडेविल्स का नाम सबसे ऊपर होगा। 10 अंको के साथ अंक तालिका में दिल्ली की टीम सबसे नीचे थी लेकिन इस टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए यह सीजन बेहद खास रहा है, खासकर रिषभ पंत के लिए।

सीएसके ने किए कई कारनामे
दो साल का बैन झेलने के बाद इस सीजन वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग के लिए यह सीजन बेहद खास रहा औऱ शुरुआत से इस टीम का जलवा देखने को मिला। इस सीजन सीएसके ने 16 मैच खेले और 77 विकेट गवांकर कुल 2809 रन बनाए जिसमें की सबसे ज्यादा योगदान अंबाती रायडू का रहा जिन्होंने इस सीरीज में 602 रन बनाए और एक शतक भी लगाया। वहीं इस सीजन पूरी सीरीज में 5 शतक लगे जिसमें से 3 शतक अकेले चेन्नई के बल्लेबाजों ने लगाए जिसमें दो शतक वाटसन ने तो एक शतक रायडू ने लगाए।

दिल्ली ने भी बनाया स्पेशल रिकॉर्ड
आईपीएल की शुरुआत से ही दिल्ली के लिए हर तरफ से मुश्किलें ही मुश्किलें थी। पहले उनके कप्तान ने उनका साथ छोड़ दिया फिर प्रदर्शन को लेकर भी दिल्ली की टीम हमेशा मुसीबत में ही दिखी लेकिन इस सीजन दिल्ली के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा कमाल किया और 9.09 प्रति ओवर की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जोकि सभी टीमों के मुकाबले सबसे बेहतर प्रदर्शन था लेकिन वहीं एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दिल्ली के नाम रहा और इस टीम के गेंदबाजों ने 9.047 रन प्रति ओवर लुटाए, जोकि आठ टीमों में सबसे खराब रहा।

रिषभ पंत ने बनाए एक पारी में सबसे ज्यादा रन
यह सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स भले ही सबसे खराब प्रदर्शन की हो लेकिन रिषभ पंत की बल्लेबाजी ने सभी का दिल जीत लिया। दरअसल इस सीजन की अगर बात करें तो रिषभ पंत ने हैदाराबाद के खिलाफ शानदार 128 रन की पारी खेली थी। अपने प्रदर्शन के दम पर इस सीजन रिषभ पंत ने खूब सुर्खियां बंटोरी हैं।

सबसे बड़ा और सबसे कम स्कोर
इस सीजन अगर सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने वाली टीम की बात करें तो उसमें नाम आता है पंजाब की टीम का जिसने केकेआर के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 245 रनों का स्कोर खड़ा किया था वहीं सबसे कम स्कोर की अगर बात करें तो यह कारनामा मुंबई इंडियंस के नाम जाता है जिसकी पूरी टीम हैदाराबाद के खिलाफ केवल 87 रन पर ही सिमट गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
