For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शाकिब अल हसन भी हुए दिनेश कार्तिक की विस्फोटक पारी के मुरीद, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। निदहास त्रिकोणीय टी20 सीरीज के फाइनल में भारत के हाथों मिली बेहद करीबी हार का दर्द बांग्लादेश को भुलाए नहीं भूल रहा है। वहीं भारत की इस रोमांचक जीत के हीरो रहे दिनेश कार्तिक की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। दिनेश कार्तिक ने 19वें ओवर में 22 रन लेकर मैच को भारत की ओर मोड़ दिया लेकिन आखिरी ओवर में मैच फिर से बांग्लादेश की गिरफ्त में चला गया था जब आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिये 5 रनों की जरूरत थी। तभी कार्तिक ने बेहतरीन छक्का लगाया और भारत को यह खिताब जितवाया।

अब बांग्लादेश के जबड़े से जीत छीनने वाल कार्तिक की तारीफ में खुद शाकिब अल हसन ने कसीदे पढ़े हैं। बांग्लादेशी कप्तांन शाकिब अल हसन मीडिया को बताया कि वो अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश है।

दिनेश कार्तिक की तारीफ करते हुए शाकिब ने कहा, 'हमारी नजर में रूबेल टीम का सबसे बढ़िया गेंदबाज था। पहले 3 ओवरों में रूबेल ने 12-13 रन ही दिए थे। मुझे रूबेल पर पूरा विश्वास था और साथ ही मैंने सोचा कि अगर उसने खराब गेंदबाजी भी की तो इस ओवर में 12-15 रन तक ही जाएंगे। हमारे पास आखिरी ओवर में 20 रन का दांव होगा। हम इसी प्लान के मुताबिक खेले, लेकिन दिनेश कार्तिक ने जिस तरह की बल्लेबाजी की उसका श्रेय उन्हें और उनकी टीम को मिलना ही चाहिए।'

शाकिब ने आगे कहा कि 'किसी भी तेज गेंदबाज की लो फुल-टॉस गेंद को इस तरह से हिट करना मुश्किल काम है, लेकिन कार्तिक ने 8 गेंदें खेली जिसके दौरान उन्होंने 5-6 बाउंड्रीज लगा दी। मैं इस हार के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहरा सकता। हमारे आखिरी के 2 ओवर बहुत बुरे थे। मुझे अपनी टीम की गेंदबाजी और फील्डिंग पर गर्व है।'

दरअसल जब भारत को जीत के लिए 2 ओवरों में 34 रन चाहिए थे तब बांग्लादेश के तेज गेंजबाज रूबेल को कप्तान शाकिब ने 19वां ओवर डालने के लिए गेंद थमाई थी। इस ओवर में दिनेश कार्तिक ने 22 रन जड़ दिए। अब भारत को आखिरी ओवर में 12 रन चाहिए थे जिसे उसने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर हासिल कर लिया।

Story first published: Tuesday, March 20, 2018, 15:05 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+