-Staff
नई दिल्ली, 25 मार्चः बीसीसीआई की टीम प्रबंधन में की गयी ताजा काटछांट में अपना पत्ता कटवा चुके भारतीय टीम के पूर्व मैनेजर लालचंद राजपूत अब तक यह समझ नहीं सके हैं कि ट्वेंटी-20 विश्व कप की ऐतिहासिक जीत और आस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय श्रृंखला में जीत के बावजूद उन्हें क्यों हटा दिया गया.
राजपूत ने मुंबई बताया कि "यकीनन यह निराशाजनक है कि मुझे मेरे पद पर बरकरार नहीं रखा गया. मैंने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया जिसके परिणाम भी देखने को मिले लेकिन मुझे लगता है कि मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता". "मुझे पूरी परिस्थिति में अपने को सकारात्मक बनाये रखना होगा".
बीसीसीआई ने पिछले सप्ताह क्षेत्ररक्षक कोच राबिन सिंह और गेंदबाजी कोच वेंकटेश प्रसाद को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने जा रहीं टेस्ट श्रृंखला के लिये बरकरार रखा लेकिन आस्ट्रेलिया के दौरे पर सहायक कोच रहे लालचंद राजपूत को यह सम्मान नहीं दिया.
यह पूछने पर कि अब टीम में उनकी क्या भूमिका होगी तो राजपूत ने कहा " मैं बीसीसीआई के निर्देशों का इंतजार कर रहा हूं".
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, March 25, 2008, 11:57 [IST]
Other articles published on
Mar 25, 2008