For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

दिल्ली और सुपर किंग्स ने मारी बाजी

आईपीएल में दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स को और चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को हरा दिया है.

दिल्ली डेयरडेविल्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 67 रनों से हराकर आईपीएल में लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली है.

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली की टीम ने बीस ओवर में 188 रन बनाए. इसके जवाब में रॉयल्स की टीम 18 वें ओवर में ही 121 रन बनाकर आउट हो गई.

दिल्ली की ओर से दिनेश कार्तिक ने 69 रनों की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली और कप्तान गौतम गंभीर ने एक तरफ़ से संभल कर 43 रन बनाए.

दिल्ली की ओर से राजस्थान के तीन विकेट लेने वाले अमित मिश्रा सर्वाधिक विकेट लेने वाले आईपीएल गेंदबाजों की सूची में मुरलीधरन के साथ शीर्ष पर काबिज हो गए हैं.

दिल्ली के विकेटकीपर कार्तिक ने 30 गेंदों में अपना पहला अधर्शतक पूरा किया. कार्तिक आज पूरे फॉर्म में दिखे और अंतिम चार ओवरों में 57 रन ठोक दिए.

दिल्ली आठ मैचों में पांच मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है जबकि राजस्थान इतने ही मैच खेलकर चार मैचों में शिकस्त के कारण एक पायदान खिसक गया है.

विशाल लक्ष्य के आगे राजस्थान की शुरुआत खराब हुई और इसका खामियाजा यह हुआ कि पूरी टीम इस सदमे से उबर नहीं पाई. एक रन के स्कोर पर ही माइकल लंब और फैज फजल बिना खाता खोले आउट हो गए.

नमन ओझा ने सबसे ज़्यादा 27 रन बनाए. यूसुफ़ पठान ने फिर शुरुआत तो धमाकेदार की लेकिन वे टिक नहीं सके.

इससे पहले खेले गए मैच में सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (78) की विस्फोटक पारी और सुरेश रैना की साहसिक बल्लेबाजी ने चेन्नई सुपर किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर पर जीत दिलाई.

आईपीएल में पहला अर्धशतक लगाने वाले विजय ने 39 गेंदों में 78 रन बनाए. इसमें उन्होंने चार चौके और छह छक्के लगाए.

इसके बाद रैना के साहसिक योगदान की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने छह गेंद शेष रहते 161 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया.

बंगलौर की ओर से जैक कैलिस ने 52 और विराट कोहली ने 34 रन बनाए.

कैलिस एक बार फिर बंगलौर के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बने.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+