For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लोकेश राहुल को डेट करने की खबर पर क्या बोलीं 'जन्नत' फेम अभिनेत्री सोनल चौहान

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान अपनी फिल्म जन्नत 2 से चर्चाओं में आई थीं। फिलहाल फिल्मी पर्दे पर कम नजर आने वाली ये अभिनेत्री पिछले कुछ दिनों से क्रिकेट की खबरों में छाई हुई हैं। इसका कारण है केएल राहुल के साथ उनका कथित कनेक्शन। सोनल चौहान और भारत के क्रिकेटर केएल राहुल के बीच संबंधों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म चल रहा है। ये पहली बार नहीं है कि बॉलीवुड और भारतीय क्रिकेट एक दूसर के करीब आए हों। कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी बॉलीवुड-क्रिकेट के मेल का अनुपम उदाहरण है।

अब सोनल चौहान ने खुद केएल राहुल के साथ अपने संबंधों की खबरों से पर्दा उठाने का फैसला किया है। उन्होंने राहुल के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को निराधार बताते हुए बकवास करार दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जब सोनल से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि केएल राहुल बहुत अच्छे क्रिकेटर हैं और वे काफी प्रतिभाशाली हैं लेकिन उन दोनों के बीच में किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं है।

आपको बता दें कि इस समय लोकेश राहुल इंग्लैंड में विश्व कप टीम का हिस्सा हैं और उनको नंबर चार पर बैटिंग करने के दावेदार के तौर पर भी देखा जा रहा है। उन्होंने अभ्यास मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक बनाकर अपनी फार्म के सकारात्मक संदेश भी दे दिए हैं।

वैसे आपको बता दें कि केएल राहुल और आकांक्षा रंजन कपूर की दोस्ती की चर्चा इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। आकांक्षा बॉलीवुड की चर्चित ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड हैं, जो अंकित तिवारी के म्यूजिक वीडियो 'तेरे दो नैना' में अपारशक्ति खुराना के साथ भी नजर आ चुकी हैं। आकांक्षा सोशल मीडिया में काफी चर्चित हैं जिनके इंस्टाग्राम पर तीन लाख से ज्यादा और ट्विटर पर 8000 फॉलोअर्स हैं।

Story first published: Thursday, May 30, 2019, 11:35 [IST]
Other articles published on May 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+