अपना ही गोल कर नीदरलैड्स से हारा डेनमार्क
जोहांसबर्ग। फीफा विश्व कप-2010 के चौथे दिन ग्रुप 'ई' के पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स ने डेनमार्क को 2-0 से पराजित कर अपने विजय अभियान की शुरुआत की। डेनमार्क के लिए यह मैच बेहद निराशाजनक रहा। पहले ही मैच में उसके खिलाड़ी ने अपने ही गोलपोस्ट में गोल दाग दिया। उसके खिलाफ हुआ दूसरा गोल भी दुर्भाग्यपूर्ण रहा।
स्थानीय सॉकर सिटी स्टेडियम में खेले गए मैच के पहले हॉफ (0-0) के बाद जैसे ही दूसरे हॉफ का खेल हुए मैच के 46वें मिनट में ही नीदरलैंड्स को 1-0 की बढ़त मिल गई। वो ऐसे कि डेनमार्क के एसबी पॉलसन ने गेंद को हेडर करने के प्रयास किए और दुभाग्यवश गेंद अपने ही गोलपोस्ट में जा पहुंची। डेनमार्क के खिलाड़ी की इस गलती से नीदरलैंड्स खुशी से उछल पड़ी।
क्लिक करें- फीफा 2010 स्पेशल पेज
दरअसल, वी. पेरसी ने डेनमार्क के सोरेनसेन को छकाते हुए गेंद को गोलपोस्ट की ओर हवा में उछाला, जिसे पॉलसन ने हेडर के जरिए क्लीयर करने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य से उनके हेडर से निकली गेंद डेनमार्क के ही खिलाड़ी एगर की पीठ को छूती हुई गोलपोस्ट में जा समाई और गोलकीपर देखता रह गया।
इस गोल के बाद डेनमार्क की टीम दबाव में आ गई, जिसका फायदा उठाते हुए 85वें मिनट में नीदरलैंड्स ने दूसरा गोल किया। क्यूत ने यह गोल किया। नीदरलैंड्स के स्नीजडर को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दे मैच का पुरस्कार दिया गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications