Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहले इस रिकॉर्ड पर था भारत का कब्जा, अब आस्ट्रेलिया ने कर ली बराबरी

नयी दिल्ली। वनडे की वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बिजी है। इस सीरीज में 2-0 से आगे चल रही टीम ऑस्ट्रेलिया ने एक एक और रिकॉर्ड बना लिया है। इस रिकॉर्ड के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया की बराबरी कर ली है।

जी हां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 309 रन बनाए। इसके साथ ही वो भारत के साथ वनडे में सबसे ज्यादा बार 300+ स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे के इतिहास में अब तक 86 बार 300 प्लस का आंकड़ा पार किया है। जबकि भारत ने भी वनडे में अब तक 86 बार ही 300 और उससे अधिक का स्कोर बनाया है।

रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

टीम इंडिया अपनी अगली सीरीज अक्टूबर में खेलेगी। जबकि ऑस्ट्रेलिया अभी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीन मैच खेलने हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पास भारत का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+