सायना आल इंग्लैण्ड बैडमिंटन के सेमीफाइनल में
बर्मिघम के नेशनल इंडोर एरिना में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में सायना ने जर्मनी की जूलियन स्चेंक को 27 मिनट में 21-8, 21-14 से हरा दिया।
इस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली सायना पहली भारतीय महिला हैं। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी टाइन रासमुसेन से होगा।
डेनमार्क की खिलाड़ी रासमुसेन ने पहले क्वार्टर फाइनल में विश्व विजेता खिलाड़ी लान लू को 16-21, 23-21,21-11 से हराया था।
आल इंग्लैण्ड के पूर्व विजेता और राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा कि यह एक शानदार जीत है। मैंने सायना से आक्रामक खेल दिखाने को कहा था और उसने वैसा ही किया।
सेमीफाइनल में सायना की संभावना के बारे में उन्होंने कहा, "पिछले साल की तुलना में उसके प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है। वह अपने स्ट्रोक को लेकर काम कर रही है। वह रासमुसेन पर भारी है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications