समाचार पत्र 'द डेली टाइम्स' के मुताबिक पीसीबी ने अन्य खिलाड़ियों को बांग्लादेशी लीग में खेलने के लिए आधिकारिक अनुमति लेने का आदेश दिया है लेकिन यूसुफ को किसी इससे दूर रखा गया है।
पत्र ने पीसीबी के प्रवक्ता के हवाले से लिखा है, "यूसुफ ने पीसीबी से मौखिक तौर पर बांग्लादेश में खेलने की इजाजत मांगी थी, जिसे पीसीबी ने स्वीकार कर लिया। इसका कारण यह है कि यूसुफ ट्वेंटी-20 टीम के सदस्य नहीं हैं।"
पीसीबी ने इस वर्ष वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए चुनी गई संभावित टीम में शामिल खिलाड़ियों को किसी भी देश की घरेलू लीग में खेलने पर प्रतिबंध लगा रखा है।
शाहिद अफरीदी, उमर अकमल, मोहम्मद हफीज, अब्दुल रज्जाक और इमरान नजीर ने ट्वेंटी-20 लीग के लिए बांग्लादेशी टीमों के साथ करार किया है, लेकिन पीसीबी के नए आदेश के बाद उनका इस लीग में खेल पाना संभव नहीं लग रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।