For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप से पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज का विस्फोट, 16 छक्के लगाकर ठोका दोहरा शतक

नई दिल्ली। इंग्लैंड में 30 मई को शुरू होने जा रहे आईसीसी विश्व कप से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सौम्य सरकार विस्फोटक पारी खेल सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने दोहरा शतक जड़ा है। सौम्य सरकार ने अपने इस दोहरे शतक के दाैरान 16 छक्के लगाकर विश्व कप से पहले सनसनी मचा दी है। इसी के साथ विश्व कप से पहले उन्होंने अपने खतरनाक इरादे जाहिर कर दिए। सरकार ने दोहरे शतक के साथ एक बड़ा इतिहास भी रचा।

ठोका दोहरा शतक
साैम्य सरकार का कहर बांग्लादेश में खेली जा रही ढाका प्रीमियर डिविजन क्रिकेट लीग के एक मैच में देखने को मिला। उन्होंने अबहानी लिमिटेड के लिए खेलते हुए सौम्य सरकार ने शेख जमाल धनमोंडी क्लब के खिलाफ नाबाद 153 गेंदों में 208 रन बनाए, जिसमें14 चौके और 16 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ वह लिस्ट एक क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बन गए हैं। उनकी इस पारी के लिए उन्हें मैन आफ द मैच अवाॅर्ड से चुना गया। इस दौरान उन्होंने टीम के साथी सलामी बल्लेबाज जहुरल इस्लाम (100) के साथ पहले विकेट के लिए शानदार 312 रनों की साझेदारी की।

सरकार की इस धमाकेदार पारी की बदौलत अबाहानी लिमिटेड ने न केवल मैच जीता बल्कि ढाका प्रीमियर लीग का खिताब भी अपने नाम कर लिया। इस मैच में शेख जमाल धनमोंडी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 317 रन बनाए। जवाब में 318 रन के टारगेट का पीछा करने उतरे अबहानी लिमिटेड ने इस टारगेट को 9 विकेट और 17 गेंद रहते हासिल कर लिया। शेख जमाल धनमोंडी क्लब की ओर से 8 गेंदबाजों ने गेंदबाजी की। लेकिन, सिर्फ एक गेंदबाज को एक विकेट मिला। इस तरह सौम्य सरकार की टीम ने ये मैच 9 विकेट से जीत लिया।

Story first published: Thursday, April 25, 2019, 18:20 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+