Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सबसे कम रन के टी-20 स्कोर पर आउट हुई यह टीम, की चीन की बराबरी

नई दिल्ली। हाल ही में खबर आई थी कि चीनी क्रिकेट टीम 14 रन पर ही आलआउट हो गई। चीनी टीम के इस रिकॉर्ड की बराबरी भारत की एक टीम ने की है। दरअसल महिला अंडर 23 मैच में अरुणाचल प्रदेश की महिला टीम हिमाचल प्रदेश की टीम के खिलाफ सिर्फ 14 रनों पर ही ढेर हो गई। टी20 टूर्नामेंट के इस मैच को हिमाचल प्रदेश की टीम ने 1.2 ओवर में 10 विकेट से अपने नाम कर लिया।

बता दें कि अरूणाचल प्रदेश की पारी 11 ओवर तक चली इस दौरान लगातार विकेट गिरते रहे। 11 ओवर तक चली अरूणाचल प्रदेश की पारी में सात बल्लेबाज खाता खोलने में असफल रहे। हिमाचल प्रदेश की तरफ से प्राची चौहान ने 1 रन देकर अपनी झोली में चार विकेट डाले।

इससे पहले महिला चीनी टीम भी यूएई के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में 14 रन पर ऑल आउट हो गई थी। संयुक्त अरब अमीरात के तीन विकेट पर 203 रन के विशाल स्कोर के जवाब में चीन की पूरी टीम एक घंटे से भी कम समय में दस ओवर में न्यूनतम स्कोर पर आउट हो गई। चीन की तरफ से हान लिली ने सर्वाधिक चार रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड मेक्सिको की टीम के नाम था। ब्राजील के खिलाफ इस टीम ने 18 रन बनाए थे।

Story first published: Wednesday, January 16, 2019, 15:41 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+