For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सौरव गांगुली ने बताया भारत की मौजूदा टीम में अपने फेवरेट खिलाड़ी का नाम

नई दिल्लीः भारत के पूर्व कप्तान और वर्तमान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टीम इंडिया से अपने फेवरेट खिलाड़ी का नाम लिया है। सौरव गांगुली उस स्थिति में है जहां वे सभी खिलाड़ियों को एक ही नजर से देखते हैं और इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान होने के नाते उन्होंने अपने समय में कई शानदार सितारों को तराशा भी है। सौरव गांगुली के बारे में यह बात कही जाती है कि वह एक ऐसे कप्तान थे जो हीरो की परख रखते थे, जिनको खिलाड़ी को देखने के बाद ही उसकी प्रतिभा की झलक मिल जाती थी।

कुछ ऐसा ही सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत के बारे में बताया था जब वे दिल्ली कैपिटल्स की टीम में बतौर मेंटर जुड़े थे। तब से ही उन्होंने ऋषभ पंत की काफी तारीफ है की थी और इस खिलाड़ी को एक तरह से भारत के भविष्य का महान क्रिकेटर बताया था। सौरव गांगुली आज भी ऋषभ पंत को अपना बहुत पसंदीदा खिलाड़ी मानते हैं।

गांगुली का कहना है कि ऋषभ पंत के प्रति उनकी पसंद की एक तरीके से दीवानगी का रूप ले चुकी है। यूट्यूब के चैट शो मैं बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, "मौजूदा क्रिकेटरों में सभी शानदार हैं। बीसीसीआई के अध्यक्ष के तौर पर मैं किसी एक को दूसरे के ऊपर वरीयता नहीं दे सकता। मैं विराट कोहली और रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को इंजॉय करता हूं। मैं ऋषभ पंत के प्रति दीवानगी रखता हूं। मैं जसप्रीत बुमराह को पसंद करता हूं मोहम्मद शमी भी अच्छे लगते हैं और साथ ही शार्दुल ठाकुर को उनके इरादों के लिए काफी पसंद करता हूं।"

गांगुली ने यह बात तब कही जब उनसे पूछा गया कि मौजूदा टीम में उनका फेवरेट कौन है। गांगुली को साल के शुरुआत में दिल में उठी समस्या के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और उनको एनजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ा था लेकिन अब वे ठीक है और इस बात को उन्होंने खुद कंफर्म किया है और वे काम पर वापस भी आ चुके हैं।

Story first published: Saturday, April 3, 2021, 15:38 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+