CSA ने सौरव गांगुली को ICC अध्यक्ष बनाने वाले बयान से किया किनारा, बताई स्मिथ की निजी राय
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्हें आईसीसी का अध्यक्ष बनना चाहिये। अभी इस बयान को एक दिन ही बीता था कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने ग्रीम स्मिथ के इस बयान से किनारा करते हुए कहा है कि यह उनकी निजी राय है। सीएसए ने इस बारे में कहा कि ICC अध्यक्ष के लिये किसी भी उम्मीदवार को अपना समर्थन देने से पहले 'प्रोटोकॉल' को फॉलो किया जायेगा।
सीएसए के अध्यक्ष क्रिस नेनजानी ने इस मुद्दे पर बयान जारी कर कहा, 'किस उम्मीदवार का समर्थन करना है, यह तय करने से पहले हमें आईसीसी और अपने स्वयं के 'प्रोटोकॉल' का सम्मान करना चाहिए। अभी तक कोई उम्मीदवार नामित नहीं किया गया है और उम्मीदवारी तय होने के बाद सीएसए बोर्ड अपने प्रोटोकॉल के मुताबिक निर्णय लेगा। इसके बाद बोर्ड अध्यक्ष को अपने मतदान का प्रयोग करने का अधिकार देगा।'
और पढ़ें: पाकिस्तान में हुआ बड़ा प्लेन हादसा, शोएब अख्तर ने जताया दुख, सैकड़ों लोगों के मरने की आशंका
उल्लेखनीय है कि साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और सीएसए के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने गुरुवार को आईसीसी के अध्यक्ष पद के लिए सौरव गांगुली का समर्थन किया था। इस बारे में बात करते हुए स्मिथ ने कहा था कि मौजूदा हालात को देखते हुए सौरव गांगुली जैसा व्यक्ति आईसीसी के नेतृत्व के लिये आदर्श होगा। सीएसए ने इसे स्मिथ की निजी राय बताते हुए खुद को इससे अलग कर लिया है।
स्मिथ ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा था, 'हमारे लिए सौरभ गांगुली जैसे क्रिकेटर को आईसीसी के अध्यक्ष पद की भूमिका में देखना शानदार होगा। मुझे लगता है कि यह खेल के लिए भी अच्छा होगा, यह आधुनिक खेल के लिए भी अच्छा होगा। वह इसे समझते हैं, वह उच्च स्तर तक क्रिकेट खेल चुके हैं, उनका सम्मान किया जाता है और उनकी नेतृत्व क्षमता इसके लिए अहम होगी।'
और पढ़ें: कोचिंग के मुद्दे पर संजय बांगर ने दिया युवराज को दो टूक जवाब, बताया कोच बनने के लिये क्या जरूरी
आपको बता दें कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका को इस बीच उम्मीद है कि लॉकडाउन के बाद भारतीय टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिये दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जायेगी। हालांकि अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
