आईपीएल : मुरली विजय की धमाकेदार पारी से चेन्नई की स्थिति मजबूत (लीड-8)
मुरली विजय के तेज अर्धशतक के सहारे चेन्नई ने पहले15 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए थे। मुरली विजय को पीटरसन की गेंद पर मनीष कुमार ने लांगआन पर कैच किया। मैथ्यू हेडन को 12 रन के निजी स्कोर पर कुंबले की गेंद पर उथप्पा ने स्टंप किया। कप्तान धौनी 10 और रैना 21 रन बनाकर क्रीज में थे।
इससे पहले जैक्स कालिस के अर्धशतक की बदौलत बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट पर 161 रन बनाए।
कालिस 52 रन (49 गेंद, सात चौके) बनाकर रन आउट हुए। विराट कोहली 34 रन के निजी स्कोर पर शादाब जकाती की गेंद पर मुरली विजय द्वारा लपके गए। केविन पीटरसन 23 रन (14 गेंद, दो चौके, एक छक्का) और कैमरून व्हाइट 21 रन (13 गेंद, दो चौके, एक छक्का) बनाकर नाबाद लौटे।
चेन्नई की टीम को पहली सफलता तीसरे ओवर में मिली जब थिलान तुशारा की गेंद पर महेंद्र सिंह धौनी ने मनीष पांडे को विकेट के पीछे कैच किया। अच्छी लय में दिख रहे रॉबिन उथप्पा को शादाब जकाती की गेंद पर मनप्रीत गोनी ने लपका। उथप्पा ने 13 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 21 रन बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान अनिल कुंबले ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए कुंबले ने कहा कि छह दिनों के विश्राम के बाद उनकी टीम पूरी तरह तरोताजा है। उन्होंने कहा कि मार्क बाऊचर और इयान मोर्गन को अंतिम एकादश में नहीं शामिल किया गया। उनके स्थान पर केविन पीटरसन और कैमरून व्हाइट को टीम में स्थान मिला।
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा, "हमारी बल्लेबाजी बेहतर है। इस तरह की गर्मी में आप निश्चित रूप से पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे।" चेन्नई ने मनप्रीत गोनी और सी. गणपति को इस मैच के लिए टीम में स्थान दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications