आज चिन्नास्वामी पर होगा उसैन और युवराज का आमना-सामना
बैंगलोर। धरती के सबसे तेज रनर का खिताब हासिल करने वाने उसैन बोल्ट भारत आ गए हैं। वह मंगलवार को 2011 के वर्ल्ड कप हीरो युवराज सिंह के साथ एक मैच खेलेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह एक प्रदर्शनी मैच है।
मैच दुनिया की एक अग्रणी कंपनी के प्रमोशनल मैच के तौर पर होगा। बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर उसैन बोल्ट और युवराज सिंह की टीमें भिड़ेंगी। मंगलवार को शाम चार से पांच बजे के बीच यह मैच खेला जाएगा।
India I'm here!!!!!! #Bangalore
— Usain St. Leo Bolt (@usainbolt) September 1, 2014 इस मैच के लिए सात लकी विजेताओं को फेसबुक और ट्विटर पर हुए एक कांटेस्ट के जरिए चुना गया है। मैचे को पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा होस्ट करेंगे और यह मैच चार ओवरों का होगा।
बोल्ट और युवराज चारों ओवरों में मैदान पर ही रहेंगे जिस टीम का प्लेयर आउट होगा उसके खाते से चार रन कम हो जाएंगे।
बोल्ट ने कर्नाटक की पारंपरिक वेशभूषा में एक फोटोग्राफ ट्विटर और फेसबुक पर पोस्ट की है। साथ ही उन्होंने सभी भारतीयों को यहां के पारंपरिक अंदाज में ही नमस्ते कहकर उनका अभिवादन किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
