नई दिल्ली। टीम इंडिया के हेड कोच के चयन पर उठे विवाद पर सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है। गांगुली ने कहा कि बीसीसीआई रवि शास्त्री को टीम का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहती थी लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। टीम इंडिया के हेड कोच के चयन के बाद सौरव गांगुली और रवि शास्त्री के बीच मनमुटाव खुलकर सामने आ गया था। एक तरफ जहां शास्त्री ने कहा था कि उनके इंटरव्यू के समय गांगुली वहां मौजूद नहीं थे।
VIDEO: जब धोनी बने कन्हैया और सुर में बजाई बांसुरी
लेकिन इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए गांगुली ने कहा का रवि शास्त्री ने खुद इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा कि हमने इसका प्रस्ताव उन्हें दिया था लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया तो अब इस पर हम कुछ नहीं कह सकते हैं। वहीं अनिल कुंबले के कोच चुने जाने पर गांगुली ने कहा कि इस चयन में सीधे तौर पर लक्ष्मण या सचिन का हाथ नहीं था।
दादा ने कहा कि हमने सभी उम्मीदवारों के सिर्फ इंटरव्यू लिये थे जिसके बाद अनिल कुंबले के नाम पर बीसीसीआई ने अपनी अंतिम मुहर लगायी थी। गौरतलब है कि अनिल कुंबले की अगुवाई में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां वह चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। टीम इंडिया का पहला मैच एंटीगुआ में 21 जुलाई को खेला जाएगा।