जब हरभजन की बेटी को बेटा समझ बैठे गांगुली, फिर कहा 'माफ करना बूढ़ा हो रहा हूं'

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली को हरभजन सिंह से उस वक्त मांफी मांगनी पड़ गई, जब उन्होंने भज्जी के एक फोटो पर गलत कॉमेंट कर दिया। दरअसल टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्पिनर हरभजन सिंह और पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली काफी पुराने दोस्त हैं। लेकिन हाल ही में गांगुली ने हरभजन सिंह की एक फैमिली फोटो पर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया कि बाद में उन्होंने फिर माफी भी मांगी। यही नहीं दादा ने खुद की गलती मानते हुए कहा कि वे बूढ़े हो रहे हैं।

भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने सोमवार को हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) की एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें वह अपनी अपनी पत्नी गीता बसरा और बेटी हिनाया के साथ नजर आ रहे हैं।

सौरव गांगुली ने भज्जी को इस पोस्ट पर शुभकामनाएं दीं। लेकिन उन्होंने एक गड़बड़ कर दी। दरअसल दादा ने लिखा- "बेटा बहुत सुंदर है भज्जी। बहुत प्यार देना।"

हालांकि जैसे ही दादा को ये अहसास हुआ कि हरभजन सिंह बेटे नहीं बल्कि बेटी के पिता बने हैं, तो उन्होंने भज्जी से तुरंत माफी भी मांग ली। गांगुली ने अगला ट्वीट किया और लिखा- माफ करना भज्जी बेटी बहुत सुंदर है। बूढ़ा हो रह हूं।

गांगुली के इस ट्वीट पर हरभजन ने भी तुरंत रिप्लाई किया। भज्जी ने दादा की शुभकामनाओं के लिए उन्हें तुरंत धन्यवाद दिया। उम्मीद की कि वह दोनों जल्द ही मिलेंगे।

Story first published: Tuesday, November 21, 2017, 16:00 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+