नई दिल्ली। इन दिनों आईपीएल की धूम मची है। मैच के दौरान हो रहे कई कारनामे सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं, लेकिन इन दिनों एक ऐसा भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें खिलाड़ी की खेल प्रतिभा नहीं बल्कि उसका डांस करने का अंदाज लोगों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है। दरअसल यह वीडियो है भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली का डांस वीडियो,इस वीडियो में सौरव गांगुली एक नाइट क्लब में डांस कर रहे हैं। उनका डांस करने का अंदाज काफी पसंद भी किया जा रहा है। अपने सीरीयस अंदाज के लिए सौरव गांगुली काफी फेमस हैं। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद गांगुली इन दिनों मैच में कमेंट्री करते हैं।
जमकर थिरके गांगुलीः इस वीडियो में देखा जा सकता है की गांगुली एक नाइट क्लब में जमकर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में अगर देखें तो सौरव देशी ब्वायेज फिल्म के गाने तू मेरा हीरो पर जमकर थिरक रहे हैं। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब सौरव गांगुली ने ये कारनामा किया हो इससे पहले जब वो कप्तान थे तब भी चैंपियंस ट्रॉफी में मिली जीत के बाद उन्होंने अपनी टीशर्ट उतार के डांस किया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है की सौरव को नांचते देख उनकी फीमेल फैंस भी वहां पहुंच गईं और उन्होंने सौरव को देखते हुए दोहराया की तू मेरा हीरो। गौरतलब हो की सौरव गांगुली ने 2008 में भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। गांगुली ने कुल 113 टेस्ट मैच और 311 वनडे वहीं 77 टी20 के मुकाबले खेले हैं।