मेक्सिको सिटी, 4 जूनः ब्रिटेन के पूर्व कोच स्वेन गोरान एरिक्सन को मेक्सिको राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है। अब वह दक्षिण अफ्रीका में वर्ष 2010 में होने वाले विश्व कप प्रतियोगिता तक टीम को प्रशिक्षण देंगे।
समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया की मेक्सिको फुटबॉल संघ के अध्यक्ष जस्टिनो कोमपेन ने मंगलवार को देश के 18 प्रमुख फुटबॉल टीमों के मालिकों और एरिक्सन के बीच हुई बैठक में एक मत से फैसला लिए जाने के बाद यह घोषणा की।
एरिक्सन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मेक्सिको की टीम फिलहाल जैसा प्रदर्शन कर रही है मेरी कोशिश रहेगी कि टीम उसकी तुलना में बेहतर प्रदर्शन करे।" उन्होंने कहा कि मेरी उम्मीद है कि भविष्य में हमलोगों के बीच अच्छे संबंध बनेंगे।
बातचीत में 60 वर्षीय एरिक्सन ने कहा, "यह मेरे लिए एक बड़ी चुनौती है क्योंकि मेक्सिको एक महान देश है और मुझे इसकी राष्ट्रीय टीम में शामिल खिलाड़ियों पर गर्व है।" कोमपेन ने बताया कि एरिक्सन 20 अगस्त से पूरी तरह टीम के कोच का कार्यभार संभालेंगे।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले वह वर्ष 2001 से 2006 तक ब्रिटेन की टीम के कोच थे। वर्ष 2007 में एरिक्सन तीन वर्ष के अनुबंध पर 'मैनचेस्टर सिटी' नामक क्लब से जुड़ गए थे लेकिन गत सोमवार को अनुबंध पूरा होने से दो वर्ष पूर्व ही उन्होंने क्लब छोड़ दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]