For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोविड-19 होने के बाद सौरव गांगुली की हालत है स्थिर, बड़े भाई स्नेहाशीष ने दी अपडेट

नई दिल्लीः बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है क्योंकि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि वे वर्तमान में स्थिर है, और इस बात की जानकारी उनके बड़े भाई स्नेहाशीष ने मंगलवार को दी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष का कोविड -19 टेस्ट पॉजिटिव आया था।

गांगुली को इस साल की शुरुआत में धमनियों में 2 स्टेंट लगे थे। उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल ले जाया गया था क्योंकि डॉक्टर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते थे। इसलिए, सोमवार रात को उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया। उनके बल्ड टेस्ट से बाद में यह पु्ष्टि होगी कि दादा कोरोना के ओमीक्रॉन वैरिएंट की चपेट में हैं या नहीं। डॉक्टरों ने गांगुली को कहा था कि घर पर खुद को आइसोलेट ना करें और खुद को अस्पताल में भर्ती करा दें।

स्नेहशीष गांगुली का भी इस साल की शुरुआत में कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि, "सौरव स्थिर है। इस साल की शुरुआत में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। इसलिए एहतियात के तौर पर उन्हें वुडलैंड्स में भर्ती कराया गया है। "

गांगुली को इस साल जनवरी के बाद तीसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उन्हें सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद दो बार भर्ती कराया गया था। गांगुली को कोलकाता में अपने घर पर कसरत करने के दौरान दिल के दौरे जैसे संकेत आए थे और उनकी कोरोनरी एंजियोप्लास्टी हुई थी।

20 दिन बाद फिर गांगुली को ऐसा ही दर्द हुआ, जिसके कारण 28 जनवरी को एंजियोप्लास्टी का दूसरा दौर हुआ। गांगुली इसके बाद इस साल मार्च में काम पर लौटे थे। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई थी। इसके बावजूद वे कोविड 19 की चपेट में आ चुके हैं।

भारत में मंगलवार को 6,000 से अधिक नए सीओवीआईडी ​​​​-19 मामले आए थे, जिसमें मौतों की संख्या 293 बढ़ गई थी।

Story first published: Tuesday, December 28, 2021, 12:22 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+