oi-Ankur
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को सीएबी अध्यक्ष बना दिया गया है। गुरूवार शाम को सीएम ममता बैनर्जी ने इसका औपचारिक ऐलान किया।
आईये जानते हैं इस खबर को विस्तार से... - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के नए अध्यक्ष होंगे।
- गांगुली इस पद पर जगमोहन डालमिया की जगह लेंगे।
- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।
- सीएम ममता बैनर्जी ने कहा कि सीएबी के वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि अभी सौरभ गांगुली बतौर अध्यक्ष सीएबी का कार्यभार संभालेंगे।
- ममता ने कहा कि डालमिया के बेटे अभिषेक सीएबी के नए संयुक्त सचिव होंगे, जिस पर पहले गांगुली विराजमान थे।
- गांगुली को ममता बैनर्जी का काफी करीब माना जाता है और यह पोस्ट उन्हें इसी कारण मिल रही है, इस सवाल के जवाब में ममता बैनर्जी ने कहा कि इस तरह के सवाल न खड़े करें। मैं इसमें कोई विवाद नहीं चाहती।
- ममता ने कहा कि इसका निर्णय सीएबी के सदस्यों ने ही लिया।
- गांगुली भारतीय टीम के कप्तान रह चुके हैं। अगर एक कप्तान को प्रशासक के तौर पर काम करने का अवसर मिल रहा है तो इसमें कोई बुराई नहीं है।
- इस बारे में गांगुली ने कहा कि अगर सीएबीए के सभी 117 सदस्य सहमत हैं तो मैं यह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं और बंगाल क्रिकेट के हित के लिए अपनी हरसंभव कोशिश करूंगा।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, September 25, 2015, 8:07 [IST]
Other articles published on
Sep 25, 2015