For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI अध्यक्ष बनते ही गांगुली ने धोनी के करियर को लेकर सुनाया अपना फैसला

नई दिल्ली। विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी कब संन्यास लेंगे, इस सवाल पर चर्चा उस समय से हो रही है जब भारत इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप में सेमीफाइनल मैच हार गया था। धोनी उसके बाद टीम में शामिल नहीं हुए है। ऐसे में अटकलें लगीं कि वो संन्यास ले लेंगे। अभी भी उनपर सस्पेंस बना हुआ है, हालांकि धोनी ने अभी संन्यास नहीं लेने का मन बनाया हुआ है। खबरें यह भी आईं कि जब साैरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष बनेंगे तो वह धोनी को लेकर अंतिम फैसला सुनाएंगे। ऐसा हुआ भी। गांगुली ने अध्यक्ष बनते ही प्रेस कांफ्रेंस दाैरान धोनी के करियर पर अपना अंतिम फैसला सुनाते साफ संकेत दिया कि वो अभी संन्यास नहीं लेंगे।

चैंपियन जल्द नहीं जाते

चैंपियन जल्द नहीं जाते

धोनी के भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर सौरव गांगुली ने कहा कि जब आप बैठेंगे और सोचेंगे कि उन्होंने क्या किया है, तो आपके मुंह से निकलेगा, शानदार। हम यहां खिलाड़ियों की जिंदगी आसान करने आए हैं, मुश्किल करने नहीं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर फैसला किया जाएगा। आपसी सम्मान, मत और चर्चा की गुंजाइश भी इसमें होगी। उन्होंने कहा कि धोनी भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं और जबतक मैं हूं तो हर प्लेयर का सम्मान किया जाएगा। सौरव ने कहा कि जो चैम्पियन होते हैं, वह जल्द नहीं जाते हैं।

कोहली से होगी जल्द मुलाकात

कोहली से होगी जल्द मुलाकात

गांगुली ने कहा कि बोर्ड की प्रतिष्ठा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भ्रष्टाचार मुक्त कामकाज होगा। टीम इंडिया की अगुआई करते हुए मैंने यही काम किया था और मैं बीसीसीआई की अगुआई भी करूंगा। सौरव गांगुली ने साथ ही अगले तीन हफ्ते में बीसीसीआई की एजीएम बुलाने की बात कही है। वहीं कप्तान विराट कोहली को लेकर कहा, ''मैं उनसे गुरुवार को मिलूंगा और अहम मुद्दों पर बात करूंगा। मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट में छाए हुए हितों के टकराव के मुद्दे पर सौरव गांगुली ने कहा कि मैं नहीं जानता कि ये कब सुलझेगा। हमें इसके लिए क्रिकेट सलाहकार समिति गठित करनी होगी। उन्होंने साथ ही कहा कि पांच साल में आईसीसी से बीसीसीआई को 372 मिलियन डॉलर मिलने थे। हम सुनिश्चित करेंगे कि हमें ये रकम मिले।

39वें अध्यक्ष के रूप में संभाला पद

39वें अध्यक्ष के रूप में संभाला पद

बता दें कि गांगुली को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। गांगुली ने 39वें अध्यक्ष के रूप में पद संभाला। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल कोषाध्यक्ष होंगे जबकि केरल के जयेश जार्ज संयुक्त सचिव होंगे। इसी के साथ बीसीसीआई में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) का 33 महीने से चला आ रहा शासन भी खत्म हो गया। प्रशासकों की समिति की अध्यक्षता पूर्व सीएजी विनोद राय संभाल रहे थे जबकि डायना इडुलजी और लेफ्टिनेंट जनरल रवि थोडगे अन्य सदस्य थे जो बोर्ड के संचालन का काम देख रहे थे।

Story first published: Wednesday, October 23, 2019, 15:51 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+