'किसी-किसी का किस्मत अच्छा है'- ये है सचिन की फोटो पर गांगुली का मजेदार जवाब

नई दिल्ली: 90 का दशक ना केवल क्रिकेट जगह की महानतम हस्तियों में एक का समय था बल्कि उस समय कम भागदौड़ भरी जिंदगी में बनी दोस्ती की उम्र भी बहुत लंबी हुआ करती थी। ऐसी कुछ खास दोस्ती से भारतीय क्रिकेट भी अछूता नहीं है। सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ऐसी ही हस्तियां हैं जिनकी ऑन-फील्ड और ऑफ फील्ड दोस्ती आज भी पहले जैसी जारी है।

1990 और 2000 के दशक के भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली को सीमित ओवरों के क्रिकेट में ओपनिंग जोड़ी पर आते देखना सबसे सुखद अनुभव में से एक था।

सचिन ने पोस्ट में ऑस्ट्रेलिया में धूप सेकते हुए फोटो-

1996-2007 के बीच, इस जोड़ी ने अपने निरंतर प्रदर्शन के साथ क्रिकेट को देखना मनोरंजक बनाए रखा। 136 मौकों पर दोनों ने मिलकर बल्लेबाजी की, गांगुली और तेंदुलकर ने इस दौरान 6609 रन जोड़े जिसमें उनका औसत 49.32 का रहा। इस दौरान 23 अर्धशतक और 21 बार शतकीय साझेदारी उन दोनों ने की। ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जो आज तक बरकरार है।

अपने-अपने संन्यास के बाद दोनों ही दिग्गज क्रिकेट के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय हैं और गुरुवार को फिर से देखा गया है कि दोनों के बीच अभी भी कैसी बॉन्डिंग है।

तेंदुलकर वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में अपनी छुट्टी का आनंद ले रहे हैं और मास्टर ब्लास्टर ने साउथबैंक ऑस्ट्रेलिया से खुद की एक तस्वीर पोस्ट की जिसे उन्होंने कैप्शन में लिखा- "धूप को सोख रहे हैं।"

"किसी किसी का किस्मत अच्छा है.."

गांगुली इस समय बीसीसीआई अध्यक्ष हैं और वे सचिन की इस छुट्टी पर चुटकी लेने से चूके नहीं।

गांगुली ने कमेंट किया है कि बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष उनकी किस्मत सचिन जैसी नहीं कि जहां चाहे छुट्टी का आनंद उठाए। उन्होंने मजेदार अंदार में ट्वीट करते हुए कहा- "किसी किसी का किस्मत अच्छा है.. छुटटी मनाते रहो।

सचिन ने दिया 'दादी' का ये जवाब

सचिन ने दिया 'दादी' का ये जवाब

इस पर सचिन भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने लपककर गांगुली को चिर-परिचित नाम 'दादी' से पुकारते हुए कहा- यह एक फलदायक छुट्टी थी 'दादी' .. हम लगभग $ 10M जुटाने में सक्षम रहे।" सचिन यहां बुशफायर चैरिटी के लिए हुए मुकाबले की बात कर रहे थे।

तेंदुलकर ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में पोंटिंग इलेवन टीम की कोचिंग की थी और मैच ब्रेक के दौरान एलिस पैरी का 1 ओवर भी तब खेला था जब डॉक्टर ने उनको ऐसा ना करने की हिदायत दी थी।

Story first published: Friday, February 14, 2020, 15:07 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+