For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सौरव गांगुली की तबीयत लगातार स्थिर, रूम एयर पर बना हुआ है 99% ऑक्सीजन सेचुरेशन

नई दिल्लीः बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत लगातार स्थिर बनी हुई है। इस बात की जानकारी कोलकाता के उस हॉस्पिटल ने दी है जहां पर गांगुली एडमिट हैं। गांगुली को बुखार नहीं है और वे मंगलवार की रात को आराम से सोए थे, उन्होंने बुधवार को नाश्ता और लंच किया।

गांगुली को हीमोडायनेमिक्ली स्टेबल यानी रक्त संचार स्तर पर स्थिर बताया जा रहा है और रूम की हवा में ही उनका ऑक्सीजन लेवल 99 प्रतिशत है।

गांगुली को कोविड वैक्सीन की डबल डोज दी थी इसके बावजूद उनको कोविड हो गया जिसके बाद वे वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए। उनका आरटी पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आया था।

हॉस्टिपल ने दादा की तबीयत पर अपडेट देते हुए कहा, "बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हीमोडायनेमिक्ली स्टेबल हैं, रूम एयर पर उनका ऑक्सीजन लेवल 99 प्रतिशत है। वे आखिरी रात को अच्छे से सोए और अब नाश्ता और लंच किया है।

"डॉक्टर सरोज मोंडल, डॉक्टर सप्तऋषि बसु और डॉक्टर सौतिक पांडा का मेडिकल बोर्ड उनकी हेल्थ पर बारीक से नजर रख रहा है।"

दरअसल गांगुली की मेडिकल हिस्ट्री बहुत अच्छी नहीं है क्योंकि इसी साल उनकी दो बार एंजियोप्लास्टी की गई थी। ऐसे में डॉक्टरों का एक पैनल उनकी सेहत पर करीब नजरें बनाए हुए है। गांगुली को अपने कामकाज के चलते बहुत घूमना पड़ता है। उनके बड़े भाई स्नेहाशीष को भी इस साल की शुरुआत में कोविड हो गया था।

गांगुली हाल में ही विराट कोहली के साथ कथित दरार के चलते सुर्खियों में आए थे। गांगुली और कोहली ने आपस में विरोधाभाषी बयान दिए थे जिसके बाद भारतीय क्रिकेट बिरादरी में सनसनी मच गई थी। फिलहाल यह भी पता नहीं है कि ये बोर्ड अध्यक्ष और कप्तान के बीच की गलतफहलमियां हैं या कुछ और क्योंकि गांगुली ने मामले पर बात करने से मना कर दिया था।

वहीं गांगुली की हेल्थ की बात करें तो ये साल उनके लिए उथल-पुथल वाला ही साबित हुआ।

Story first published: Wednesday, December 29, 2021, 18:00 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+